पूजा में कपूर का प्रयोग किया जाता है, इससे वातावरण शुद्ध होता है। कपूर में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी सुंदरता के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए असाधारण रूप से अच्छा काम करते हैं। इसका उपयोग आमतौर पर बाम, मलहम जैसी चीजें बनाने के लिए किया जाता है जो दर्द, सर्दी या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए यह एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। हेल्थ लाइन पर त्वचा के लिए कपूर के फ़ायदों के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं-

कपूर का इस्तेमाल कैसे करें?

कपूर का तेल त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को सुगम बनाता है। इसका उपयोग सूजन, मुंहासे और तैलीय त्वचा के उपचार में किया जाता है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए कपूर मिलाकर मलहम का प्रयोग किया जाता है। कपूर युक्त बाम लगाने से गर्दन का दर्द दूर होता है। कपूर का तेल कफ के कारण सीने में भारीपन के लिए भी लाभकारी होता है। यदि आप सिर दर्द से परेशान हैं तो शुंठी, अर्जुन की छाल और सफेद चंदन को कपूर के साथ पीसकर लेप बना लें।

त्वचा के लिए कपूर के फायदे

कपूर त्वचा में चमक लाने के अलावा कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। मुंहासों की समस्या के लिए कपूर का इस्तेमाल मुंहासों की समस्या के लिए कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा लें और उसका पाउडर बना लें। अब इसे जैतून के तेल में मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं। इसे चेहरे पर कुछ देर लगाने के बाद धो लें। यह तरीका कुछ दिनों तक आजमाएं।

ऑयली स्किन के लिए फेस पैक

ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए गुलाब जल में कपूर का पाउडर, मुल्तानी मिट्टी, बेसन या चावल का आटा मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। यह चेहरे से अतिरिक्त तेल हटाने के अलावा खुले रोमछिद्रों को कम करने में भी उपयोगी माना जाता है। आपका चेहरा पहले से ज्यादा चमकदार नजर आएगा।

त्वचा में जलन की समस्या होगी दूर

सर्दियों में कई बार नहाने या गीले कपड़े पहनने से त्वचा में खुजली होने लगती है। इसके लिए तेल में थोड़ा सा कपूर मिला लें। अब सामान्य तेल की तरह हाथों और पैरों पर लगाएं। कपूर का इस्तेमाल बॉडी लोशन बनाने के लिए भी किया जाता है। इसके एंटीसेप्टिक और एंटीप्रायटिक गुण त्वचा की जलन में लाभकारी माने जाते हैं।

फटी एड़ियों से पाएं छुटकारा

अगर आप सर्दियों में फटी एड़ियों से परेशान हैं तो आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी में कपूर मिलाएं और कुछ मिनट के लिए अपने पैरों को इस पानी में भिगो दें। इसके बाद ब्रश या लूफा की मदद से कुछ देर तक स्क्रब करें। अब अपने पैरों को अच्छे से धोकर उन पर फ्रूट क्रीम या तेल लगाएं। आपको फर्क नजर आएगा।