भारतीय घरों में एक कहावत काफी चर्चित है, पहले पेट पूजा फिर काम दूजा. सही भी है, अगर पेट खाली हो तो किसी भी काम में दिल नहीं लगता। और खाना, वो तो पेट से ज्यादा जीभ को पसंद आना चाहिए। हम सभी ये जानते हैं कि मसालेदार खाने में पंजाबियों का कोई जवाब नहीं। पंजाबी खानों के चटखारों को कोई भुला नहीं सकता। और उनके छोले-भठूरे तो पूरे भारत के जीभ की भूख सम्हालते हैं। पाक कला की प्रगति हमेशा प्रयोगों पर आधारित रही है। जब भारत के अन्य राज्यों के लोगों ने छोले को अपनाया तो अपनी सुविधानुसार उसमें विभिन्न बदलाव भी करते रहे। जैसे पराठों में विभिन्न प्रयोगों ने ही इतनी सारी विविधताएं उपलब्ध करवाई। तो छोले ने भी दुसरे राज्यों की रसोइयों की विशेषताओं के साथ मिल कर बहुत सी विविधताएँ अपना लीं। ऐसी ही रेसिपी में बदलाव की एक दास्तान हम साझा करने जा रहे हैं जो उत्तर भारत में काफी प्रसिद्द हुआ. मटर के छोले। चने के छोले, भठूरे के साथ तो सभी खाते हैं पर मटर के छोले आप नाश्ते में भी खा सकते हो और खाने के साथ भी। तो आप भी आजमा कर खुद को शामिल कीजिये पाक कला में होने वाले ऐसे प्रयोगों और बदलावों में। पूर्ण विश्वास है कि ये आपको पसंद आएगा पर हम आपके अनुभव जानने के लिए इंतज़ार करेंगे।
[row]
[one_half]
सामग्री :
मटर सूखी 250 ग्राम
लहसुन प्याज़ अदरक पेस्ट ४ चम्मच (Tea Spoon)
गरम मसाला २ चम्मच (Tea Spoon)
धनिया १ चम्मच (Tea Spoon)
मिर्च पावडर १ चम्मच (Tea Spoon)
हल्दी १/२ चम्मच (Tea Spoon)
आमचूर २ चम्मच (Tea Spoon)
तेल
बारीक कटा प्याज १
[/one_half]
[one_half]
कृति :
सूखी मटर को एक रात पहले ही भिगो कर रख दें
कुकर में तेल डाल कर गर्म करें और कटी प्याज़ डाल कर भूरा होने तक भूनें
उसमें लहसुन, अदरक, प्याज का पेस्ट डाल कर २ मिनट पकाएं
गरम मसाला, धनिया पावडर, मिर्च और हल्दी डालें और पानी के हलके छीटें मार कर पकने के लिए छोड़ दें
अब उसमे भीगी हुई मटर, हल्का पानी और स्वादानुसार नमक डाल कर पकने के लिए
कुकर बंद कर दें
अगर छोले आप मेंन कोर्स के लिए बना रहें तो पानी ज्यादा डालें, और स्नैक्स के लिए बस पानी के छीटें मारें
पकने के बार आमचूर और धनिया की पत्ती डालें
स्नैक्स या फिर खाने के साथ सर्व करें.
[/one_half]
[/row]
पकाने का समय: २० मिनट
तैयारी का समय: १0 मिनट
कुल समय: 30 मिनट
पकवान का प्रकार: स्नैक्स, भोजन
कितने लोगों के लिए: ४
