उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी के पास सूबे में कई स्टार प्रचारक हैं। ऐसे ही एक नेता का नाम है- साक्षी महाराज। बीजेपी के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज को ‘फायर ब्रांड’ नेता भी कहा जाता है।

साक्षी महाराज अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में भी रहते हैं। साथ ही उनके पास 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति थी। साक्षी महाराज ने साल 2019 को आम चुनाव के दौरान हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। साक्षी महाराज ने बताया था, उनके पास कुल 4 करोड़ 8 लाख 86 हजार 941 रुपए की संपत्ति थी। इसमें नकद राशि 1 लाख 56 हजार 60 रुपए की थी।

साक्षी महाराज के 8 बैंक खातों में 61 लाख 93 हजार 275 रुपए की राशि थी। 2019 में उन्होंने बताया था कि उनके नाम पर 3 स्कोर्पियो कारें थीं, एक फॉर्च्यूनर, एक अंबेस्डर और महिंद्र वेरिटो कार थी। इन सभी कारों की कुल कीमत 47 लाख 11 हजार 606 रुपए थी।

कितनी थी ज्वेलरी: साक्षी महाराज के पास 10 किलोग्राम सिल्वर, 200 सिक्के, आधा किलो सोना था। इन सभी की कीमत 2019 में 36 लाख 29 हजार 500 रुपए थी। साथ ही साक्षी महाराज के पास 3 लाख 20 हजार रुपए की कीमत के हथियार थे।

इसमें एक 32 बोर की रिवॉल्वर थी, जिसकी कीमत तब एक लाख रुपए थी। वहीं, 1-1 लाख रुपए की कीमत की दो राइफल एपी बोर थी। इस सभी चीजों को मिलाने के बाद साक्षी महाराज की कुल अचल संपत्ति 1 करोड़ 97 लाख 36 हजार 941 रुपए की बैठती है।

कितनी थी प्रॉपर्टी: साक्षी महाराज की प्रॉपर्टी की कुल कीमत 2 करोड़ 11 लाख 50 हजार रुपए थी। इसमें एक करोड़ 10 लाख रुपए का एक खेत था। जबकि दो प्लॉट थे जिसकी कीमत 1 करोड़ 1 लाख 50 हजार रुपए थी। साक्षी महाराज के ऊपर कोई कर्ज भी नहीं था।