दीपोत्सव के पांच दिवसीय त्योहार का भाई दूज के साथ अंतिम दिन है। भारत में हर बड़े त्योहार या पर्व में सबसे जरुरी चीज हमारा पहनावा होता है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। आज भाई दूज के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा।

साड़ी: भारत में हर त्योहार में साड़ी सबसे ज्यादा चलन में रहती है। सबसे पहले लोगों के दिमाग में साड़ी का ही ख्याल आता है। ऐसे में इस फेस्टिव सीजन में आप नेट वाली साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा बनारसी, कांजीवरम, सिल्क साड़ी भी पहन सकती हैं।

कुर्ता पायजामा: भारत में सबसे पहले पुरुषों द्वारा कुर्ता-पायजामा ही पिक किया जाता है। क्योंकि त्योहारी सीजन और पारंपरिक कार्यक्रमों में कुर्ता यूनिक स्टाइल माना जाता है।

शरारा: शरारा, घाघरे का रिप्लेसमेंट है लेकिन यह कंर्फटेबल और ट्रैंडी होता है। यह लखनवी पोशाक वास्तव में परिवर्तनकारी हो सकता है।

धोती: कुर्ता-पायजामा के अलावा अगर कोई दूसरी ड्रेस है जो त्योहार पर सबसे ज्यादा प्रचलन में रहती है तो वह धोती-कुर्ता है। पूजा और त्योहार के दौरान यह अच्छी तरह से लोगों को सम्मोहित कर सकता है।

लहंगा चोली: लहंगा चोली और घाघरा चोली सामान्यता राजस्थानी और गुजराती महिलाओं का परिधान है लेकिन इन दिनों यह एलिट क्लास (उच्च वर्ग) की पहचान बनता जा रहा है। यह परिधान कढ़ाई और प्लेन दोनों वर्जन में उपलब्ध है।

READ ALSO: भाई दूज: दिल्ली सरकार का महिलाओं को तोहफा, आज DTC की सभी बसों में कीजिए मुफ्त में सफर

शेरवानी: प्राचीन काल से शेरवानी और चुड़ीदार राजाओं और उनके जैसे लोगों द्वारा पहना जाता रहा है। तो अगर आप राजाओं जैसा फील करना चाहते हैं इस ड्रेस को पहन सकते हैं।

सलवार या चूड़ीदार और कमीज: इस फेमस ड्रेस कॉम्बीनेशन को पूरे भारत में अपनाया गया है। कुछ जगहों पर सलवार की जगह चूड़ीदार ने ली है और कमीज़ की लंबाई आप अपने हिसाब से तय कर सकती है।

अनारकली: अनारकली ड्रेस लंबे समय में प्रचलन में है। ऐसे में आपको बस अनारकली का कलर डिसाइड करना है। कोशिश करें कि ब्राइट कलर का चयन करें।

READ ALSO: भाई दूज 2016: बहनें, भाइयों की लंबी उम्र के लिए पूजा करने से पहले ऐसे सजाएं थाली

डेनिम और कुर्ता: अगर आप दोस्तों की पार्टची में आए तो आप कुर्ते को अपनी फेवरेट डेनिम के साथ पहन सकते हैं।

गाउन: अगर महिलाएं बिना किसी परेशानी के गाउन पहन सके तो उन्हें गाउन पहनाना चाहिए। क्योंकि इसे कैरी करना हर किसी के बस की बात नहीं। लंबी महिलाएं इस ड्रेस में ज्य़ादा अट्रैक्टिव लगती हैं।

READ ALSO: भाई दूज पूजा विधि 2016: इस समय बहनें करें भाइयों को टीका, जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत कथा

https://www.youtube.com/watch?v=e-5oCTuvK7Y