महिलाएं अपने नाखूनों की खूबसूरती के लिए उन पर नेल पेंट्स लगाती हैं। इससे उनके हाथों की खबूसूरती बढ़ती है। अलग-अलग रंगों के नेल पेंट्स बाजार में उपलब्ध हैं। छोटी-मोटी पार्टी हो या फिर कोई त्यौहार, नेल पॉलिश महिलाओं के शृंगार का प्रमुख साधन है। नेल पॉलिश के साथ एक कॉमन समस्या ये है कि एक बार लगाने के बाद दो या तीन दिन के अंदर ही वो छूटने लगते हैं। इससे उनकी पूरी सुंदरता खराब हो जाती है। ऐसे में इसे लेकर बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे जिनके इस्तेमाल से आपके नाखूनों पर नेल पॉलिश ज्यादा देर तक टिकी रहेगी।
1. कभी भी नेल पॉलिश लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह साबुन से धो लें। इसके लिए साबुन वाले पानी में अपने हाथ डुबो लें और अपने नाखूनों के आस-पास मृत कोशिकाओं को साफ कर लें।
2. नेल पॉलिश को अगर बहुत देर तक रखना है तो सबसे पहले उस पर एक बेस कोट लगाएं। यह दिखने में ट्रांसपैरेंट होता है। इसके सूखने के बाद ही नेल पॉलिश लगाएं। बहुत ज्यादा गाढ़ा कोट लगाने से बचें। इससे भी नेल पॉलिश उखड़ने लगती है। साथ ही साथ पूरे नाखून पर कोट लगाएं।
3. नेल पॉलिश लगा लेने के बाद एक बार फिर से बेस कोट लगाएं। इससे न सिर्फ आपके नाखूनों में चमक बढ़ जाएगी बल्कि नेल पॉलिश भी मजबूती से लग जाएगी। बेस कोट नेल पॉलिश के ऊपर कई दिनों कर लगाया जा सकता है।
इन सबके अलावा नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाने से पहले आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि सस्ते और खराब क्वालिटी के नेल पॉलिश का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें मौजूद केमिकल्स आपके नाखूनों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इस वजह से आपके नाखून रूखे, कमजोर और खुरदुरे हो सकते हैं।