हर रोज काम के लिए ट्रैवल करना, बाहरी गतिविधियां या फील्ड जॉब हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा हैं। इन सभी गतिविधियों के दौरान हमारी त्वचा सबसे अधिक शिकार बनती है। इसके अलावा, सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को काफी हद तक नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे चेहरे पर टैन हो सकता है। अल्ट्रा वायलेट किरणें त्वचा को प्रभावित करती हैं और मेलानिन के उत्पादन को बढ़ाती हैं। मेलेनिन एक पिगमेंट है जो स्किन टैनिंग का कारण बनता है। हालांकि, इसका एक आसान समाधान है। आप इसके लिए घर पर ही फेस मास्क बना सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरे से टैन हटाने के लिए घर पर कैसे बनाएं फेस मास्क।
फेस मास्क बनाने की सामग्री:
नींबू का रस
दो चम्मच आइसिंग शुगर
एक चम्मच एलोवेरा जेल
आधा चम्मच बेकिंग सोडा
फेस मास्क कैसे बनाएं:
नींबू का रस, आइसिंग शुगर, एलोवेरा जेल और बेकिंग सोडा को अच्छी तरह मिलाएं। इन्हें मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर या प्रभावित हिस्से पर लगाएं। आधे घंटे के लिए इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। फिर चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं। पहले इस्तेमाल के बाद ही आप फर्क देखेंगें। आपकी त्वचा की रंगत हल्की दिखेगी।
यह मास्क कैसे काम करता है:
नींबू में सिट्रिक एसिड और विटामिन सी होता है। यह त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है और गंदगी व मृत कोशिकाओं को भी हटाता है। शुगर त्वचा की कोशिकाओं को फिर से जीवित करता है। यह त्वचा को निखरी बनाने में भी मदद करता है। इसके अलावा, एलोवेरा जेल त्वचा के लिए अद्भुत तत्व है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और त्वचा को स्वस्थ बनाता है। बेकिंग सोडा त्वचा के पीएच संतुलन को बेहतर करता है।
इस प्रकार, कुछ दिनों के लिए इस फेस मास्क को लगाएं और आप खुद ही असर देखेंगे। यह टैनिंग को कम करने में मदद करेगा और त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करेगा। ये सभी चीजें प्राकृतिक हैं, इसलिए इनका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है।


