Mouni Roy Beauty Tips: एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस और खूबसूरती के लिए भी बहुत फेमस हैं। बहुत सी महिलाएं अपनी स्किन को लेकर काफी कन्सर्न होती हैं। कई टॉप की हिरोइन के जैसी स्किन भी चाहती हैं। मौनी रॉय के स्किन के जैसी स्किन की भी बहुत सी महिलाएं ख्वाहिश रखती हैं। मौनी रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी खूबसूरत स्किन का क्या राज है। वह ऐसा क्या करती हैं जिनसे उनकी स्किन खूबसूरत और बेदाग है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार अपनी स्किन को मुंहासों और पिंपल्स से बचाया जा सकता है। यदि आप भी मौनी रॉय जैसी स्किन चाहती हैं तो उनके बताए टिप्स को जरूर फॉलो करें।

मौनी रॉय ने बताया कि उनको आंखों को हाईलाइट करना बेहद पसंद है। वह कभी भी बिना काजल और आईलाइनर के नहीं रहती हैं। साथ ही वह स्किन को हाईड्रेटेड रखने के लिए खूब सारा पानी पीती हैं। इसके अलावा वह स्किन को मॉइश्चराइज भी करती हैं।

– मौनी ने बताया कि वह अपनी स्किन के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती हैं। एलोवेरा जेल स्किन को बेदाग बनाने में मदद करता है साथ ही मुंहासों और पिंपल्स के कारण होने वाले दर्द और सूजन को भी करता है।

– मौनी रॉय ने बताया कि वह लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं। उनके पास लिप बाम के बहुत सारे कलेक्शन हैं। वह हर 3 से 4 घंटे के बाद लिप बाम का इस्तेमाल करती है। ऐसा करने से होंठों की नमी बरकरार रहती है।

– मौनी रॉय ने बताया कि वह घर से बाहर जानें से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाती हैं। उन्होंने बताया कि वह अच्छी क्वालिटी का सनस्क्रीन लगाती हैं। इसके अलावा मौनी ने यह भी बताया कि वह किसी भी स्किन प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले स्किन के डॉक्टर से जरूर संपर्क करती हैं।

– मौनी रॉय ने बताया कि जब वह शूटिंग नहीं कर रही होती हैं तो वह मेकअप का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही शूटिंग खत्म होती है वह ऑयल बेस्ड क्लींजर से मेकअप को साफ करती हैं।

– मौनी रॉय ने बताया कि स्किन के लिए हल्दी और मलाई की बनीं उबटन का इस्तेमाल करती हैं। इससे स्किन में ग्लो आता है और स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे मुंहासे और पिंपल्स भी खत्म हो जाते हैं।

(और Lifestyle News पढ़ें)