Malaika Arora, Shilpa Shetty glowing skin secret: ब्रेकफास्ट करना जितना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है उतना ही चेहरे के लिए भी होता है। बहुत सी एक्ट्रेस ऐसी हैं जिनकी स्किन काफी ग्लोइंग है और कई लड़कियां ऐसी ग्लोइंग स्किन की तमन्ना रखती हैं। एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा से शिल्पा शेट्टी तक ने अपनी डाइट के बारे में बताया और इस बात के बारे में भी बताया कि वह ब्रेकफास्ट में ऐसा क्या खाती हैं जिससे उनकी स्किन में ग्लो आता है। उन्होंने बताया कि ब्रेकफास्ट ना सिर्फ आपकी स्किन में ग्लो लाता है बल्कि कई त्वचा संबंधित समस्याओं को भी कम करता है। साथ ही हेल्दी ब्रेकफास्ट आपको पूरे दिन ऊर्जावान भी रखता है।

मलाइका अरोड़ा:
45 साल की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा काफी फिट और यंग लगती हैं। वह अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपनी त्वचा का भी खास ध्यान रखती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए वह रोजाना ब्रेकफास्ट में फ्रेश मिक्‍स फ्रूट और अंडे के सफेद हिस्से के साथ इडली, उपमा, पोहा और मल्टीग्रेन टोस्ट लेना पसंद करती हैं। इसके बाद एक गिलास वेजिटेबल जूस पीती हैं।

मंदिरा बेदी:
मंदिरा बेदी बेहद फिटनेस फ्रीक हैं और इस वजह से वह अपने दिन की शुरूआत एक गिलास गर्म पानी पीकर करती हैं। उनकी हेल्दी स्किन का यह भी एक राज है। वह ब्रेकफास्ट में टोस्ट, वफ़ल और कॉफ़ी के साथ रेगुलर अंडे लेना पसंद करती हैं।

शिल्पा शेट्टी:
शिल्पा शेट्टी जितनी फिट हैं उतनी हीं खूबसूरत भी हैं। अपनी खूबसूरती को बनाएं रखने के लिए वह ब्रेकफास्ट में बादाम का दूध और उपमा खाती हैं और किसी भी तरह बने 2 अंडे खाती हैं। सुबह 10 से 11 बजे के बीच वह एक फल जरूर खाती हैं।

दीपिका पादुकोण:
दीपिका पादुकोण अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए फैन्स के बीच पॉपुलर हैं। वह अपनी स्किन के लिए ब्रेकफास्‍ट में 2 अंडे के सफेद हिस्से और लो फैट मिल्‍क का सेवन करती हैं। इसके दो घंटे बाद वह फ्रेश जूस या फिर फल खाती हैं।

(और Lifestyle News पढ़ें)