Anita Hassanandani beauty secret: 38 साल की अनिता हस्सनंदानी आज भी अपनी उम्र से कम लगती हैं। उन्हें देखकर उनकी उम्र का कोई भी पता नहीं लगा सकता है। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और कई टीवी सीरियल्स के साथ-साथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनके फैन्स उनकी एक्टिंग के साथ उनकी खूबसूरती को भी फॉलो करते हैं। अनिता हस्सनंदनी की खूबसूरती का राज उनकी ब्यूटी रूटीन है। यदि आप भी अनिता हस्सनंदनी जैसी खूबसूरत स्किन चाहती हैं और अपनी बढ़ती उम्र का पता नहीं लगने देना चाहती हैं तो उनके बताए ब्यूटी टिप्स को जरूर फॉलो करें।
फेस वॉश करना:
अनिता कभी भी अपनी स्किन के लिए साबुन का इस्तेमाल नहीं करती हैं। वह हमेशा अच्छे और महंगें फेस वॉश का इस्तेमाल करती हैं। वह दिन में कम से कम चार बार फेस वॉश का इस्तेमाल करती हैं। इससे त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और त्वचा को किसी प्रकार की कोई समस्या भी नहीं होती है।
मॉइश्चराइज लगाना:
फेस वॉश करने के बाद अनिता हमेशा अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर लगाती हैं। ऐसा करने से त्वचा का रूखापन दूर होता है और त्वचा को पर्याप्त पोषण भी मिलता है। मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है।
फेस पैक:
अनिता चेहरे पर घर का बना फेस पैक लगाती हैं। वह पपीता और नारियल फेस पैक लगाती हैं। इस पैक को वह हफ्ते में एक बार जरूर लगाती हैं। इससे चेहरे का ग्लो बढ़ता है और मुंहासों और पिंपल्स की समस्या भी कम हो जाती है। इसके अलावा पपीता और नारियल त्वचा को जरूरी पोषण प्रदान करता है।
सनस्क्रीन लगाती हैं:
अनिता हस्सनंदानी हमेशा बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाती हैं। सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है। साथ ही चेहरे को टैनिंग से भी बचाता है। इसके अलावा सनस्क्रीन चेहरा पर होने वाले जलन और खुजली को भी कम करता है।
(और Lifestyle News पढ़ें)