उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अपना दल (सोनेलाल) से सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल एक बार फिर चर्चा में हैं। अनुप्रिया फिलहाल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से सांसद हैं। वहीं, उनका मां कृष्णा पटेल ने गोंडा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। कृष्णा पटेल और अनुप्रिया पटेल ने आम चुनाव के दौरान अपने हलफनामे में संपत्ति का ब्यौरा दिया था।
अनुप्रिया पटेल ने बताया था कि उनके पास कुल 2 करोड़ 69 लाख 662 रुपए की संपत्ति थी और उनके ऊपर 18 लाख 5 हजार 603 रुपए का कर्ज भी था। दूसरी तरफ, कृष्णा पटेल के पास कुल 15 करोड़ 75 लाख 85 हजार 039 रुपए की संपत्ति थी और उनके ऊपर 5 करोड़ 6 लाख 999 रुपए का कर्ज था। यानी कृष्णा पटेल के पास अनुप्रिया पटेल से करीब 6 गुना ज्यादा संपत्ति थी और कर्ज भी उनसे कहीं ज्यादा था।
अनुप्रिया पटेल की चल संपत्ति: अनुप्रिया के पास 90 हजार रुपए नकद थे। परिवार के बैंक खाते में 9 लाख 04 हजार 162 रुपए थे। अनुप्रिया और उनके पति के पास कुल 6,40,000 रुपए के गहने थे, जिसमें से 4 लाख 80 हजार रुपए की ज्वेलरी अनुप्रिया के पास थी। सभी चीजें मिला दें तो अनुप्रिया पटेल के पास कुल 89 लाख 662 हजार रुपए की चल संपत्ति है।
कृष्णा पटेल के पास चल संपत्ति: कृष्णा पटेल के पास कुल 1 लाख रुपए नकद थे। वहीं, उनके बैंक खाते में कुल 54 लाख 35 हजार 954 रुपए थे। कृष्णा पटेल के पास कुल 15 लाख 75 हजार रुपए की ज्वेलरी थी। इस हिसाब से उनके पास कुल 9 करोड़ 92 लाख 36 हजार 39 रुपए की चल संपत्ति थी।
कितनी है प्रॉपर्टी: प्रॉपर्टी की तुलना की जाए तो इसमें भी कृष्णा पटेल आगे हैं। कृष्णा पटेल के पास साल 2019 में कुल 6 करोड़ 13 लाख रुपए की प्रॉपर्टी थी। इसमें उनके पास एक खेत, एक मकान, 6 प्लॉट और एक अन्य प्रॉपर्टी थी। अनुप्रिया पटेल के परिवार के पास कुल 1 करोड़ 80 लाख रुपए की प्रॉपर्टी थी। इसमें उनके नाम पर सिर्फ एक ही प्लॉट था, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 36 लाख रुपए थी। अनुप्रिया पटेल के ऊपर 18 लाख 5 हजार 603 रुपए का कर्ज है। जबकि उनकी मां कृष्णा पटेल के पास 5 करोड़ 4 लाख रुपए का कर्ज था। इसमें उन्होंने 4 करोड़ रुपए का बैंक से कर्ज लिया हुआ था।

