Best tourism village in india: भारत बेहद खूबसूरत देश है और यहां घूमने के लिए तमाम चीजें हैं। अब तक जो आपने देखा वो भी घूमने लायक है और जो आपसे छूटा वो भी देखने लायक है। जैसे कि अब तक हम लोग फेमस शहरों, पुराने नजर और कुछ नेचुरल ब्यूटी वाले फेमस जगहों के बारे में बात कर चुके हैं। लेकिन, आज हम जानेंगे भारत के 5 फेमस गांव के बारे में जहां आपको जाना चाहिए। आप अपने ट्रेवल डायरी में इन्हें शामिल कर सकते हैं और यहां घूमने जा सकते हैं। तो जानते हैं इन 5 गांव के बारे में।
जीरो गांव, अरुणाचल प्रदेश-Ziro
जीरो अरुणाचल प्रदेश में बसा एक गांव हैं। हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा जीरो प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए एक स्वर्ग है। यहां तक तरफ जहां चावल के खेत नजर जाती है तो उनके आस-पास हरी भरी पहाड़ियां। जीरो अपनी जीवंत आदिवासी संस्कृति के लिए भी प्रसिद्ध है, जो इसके त्यौहारों, संगीत और पारंपरिक जीवन शैली में स्पष्ट है।

कल्पा गांव-Kalap, Uttarakhand
उत्तराखंड के गढ़वाल की पहाड़ियों के बीच बसा कल्पा गांव अपने इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता। यह गांव अपने प्राचीन मंदिरों, जिनमें से कुछ सदियों पुराने हैं उनके समृद्ध कलात्मक विरासत के लिए प्रसिद्ध हैं। कल्पा पारंपरिक कुमाऊंनी वास्तुकला का खजाना है, जो जटिल नक्काशी से सजे इसके स्लेट-छत वाले घरों में नजर आते हैं। आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
इडुक्की गांव-Idukki, Kerala
इडुक्की केरल राज्य के पश्चिमी घाट के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है। यह गांव पहाड़ियों की शानदार सुंदरता और शांति के लिए जाना जाता है। यह भारत के सबसे अच्छे गांवों में से एक है, जिसमें बहुत सारी प्राकृतिक सुंदरता है, जिसमें झीलें, जंगल, झरने, जंगल के रास्ते आदि शामिल हैं। यह गांव अपने विभिन्न मसाला बागानों के लिए भी जाना जाता है, जो आसपास की पहाड़ियों पर फैले हुए हैं। यहां के स्थानीय आदिवासी लोगों के साथ आप एक अच्छा समय बीता सकते हैं।
खिमसर,राजस्थान-Khimsar,Rajasthan
खिमसर राजस्थान के ठीक बीच में स्थित एक खूबसूरत गांव है। यह थार रेगिस्तान से घिरा हुआ है जो गांव की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। गांव में आप राजपूताना संस्कृति से परिचित हो सकते हैं। यहां आप रेगिस्तान की सफारी का भी आनंद ले सकते हैं और इसके लिए आर जीप या ऊंट की सवारी कर सकते हैं। रोमांच के शौकीनों को यह गांव खास तौर पर पसंद आएगा क्योंकि यह उन्हें रेत के टीलों में कैंप करने का मौका देता है।

गोकर्ण, कर्नाटक-Gokarna, Karnataka
गोकर्ण कर्नाटक में स्थित एक तटीय शहर है और गोवा राज्य के बहुत करीब है। गोकर्ण का वातावरण बहुत शांत है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव का एक लिंग इस गांव में स्थित है। यह भारत के उन गांवों में से एक है, जहां तीर्थयात्रियों के साथ-साथ पर्यटक भी शांति के लिए यहां आते हैं। अब आगे जानते हैं Long Weekend 2025: नए साल में पड़ रहे हैं इतने लॉन्ग वीकेंड, देखें लिस्ट और करें घूमने की प्लानिंग