भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा ने अपना नया डांस वीडियो लांच किया है। उन्होंने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह अपने डांस पार्टनर रवि सोनी के साथ ‘जलेबी बेबी’ गाने पर डांस करती हुई दिख रही हैं। वीडियो में उनके डांस मूव्स को देखकर आप भी हैरान हुए बिना नहीं रहेंगे।

वीडियो में धनश्री स्पोर्ट्स शूज और ट्रैक सूट पहने दमदार और हॉट अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। उनके इस वीडियो को एक घंटे के भीतर ही एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। करीब 500 कमेंट भी आ चुके हैं। धनश्री ने इंस्टाग्राम पर अपने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अब हमारी बारी है। किसी ने कहा कि ये ट्रेंड हो रहा है तो ये रहा, चलो डांस करें। रवि सोनी के साथ डांस कर रही हूं।’

धनश्री वर्मा ने अपने इस वीडियो को धनश्री वर्मा, डांस, रील्स और जलेबी बेबी (dhanashreeverma dance reels jalebibaby) पर टैग भी किया है। वीडियो को इंजीनियर से आर्टिस्ट बने गौरव रावत ने शूट किया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब धनश्री वर्मा ने अपने डांस वीडियो से इस कदर धमाल मचाया हो।

चहल से शादी के बाद आया उनका पहला डांस वीडियो भी काफी सुर्खियों में रहा था। उनका वह डांस वीडियो पंजाबी इंडस्ट्री के सुपरहिट सिंगर हार्डी संधू के ‘तितलियां’ म्यूजिक एल्बम के गाने पर है। उनके उस डांस वीडियो को करीब 30 लाख व्यूज मिले थे। धनश्री का वह वीडियो इंस्टाग्राम के टॉप-5 वायरल वीडियो में एक था।

बता दें कि धनश्री और युजवेंद्र ने एक दिन पहले ही अपनी शादी का एक महीना पूरे होने का जश्न मनाया था। तब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें यह कपल एक दूसरे की कंपनी में एन्जॉय करता नजर आया था।

धनश्री डांसर, कोरियोग्राफर होने के साथ दंत चिकित्सक (डेंटिस्ट) भी हैं। हालांकि, गजब के डांसिंग स्टाइल के चलते वह लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुईं हैं।