भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। धनश्री पेशे से डॉक्टर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर भी हैं। वह अक्सर अपने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पापुलर भी हैं। ताजा वीडियो में वह सुनीता राव के गाने पर डांस करती दिख रही हैं। उनका यह वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
वीडियो में धनश्री वर्मा ने पिंक और ग्रे कलर का लहंगा पहन हुआ है। बैकग्राउंड में ‘परी हूं मैं’ सॉन्ग बज रहा है, जिस पर धनश्री वर्मा धमाकेदार अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो को धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। धनश्री ने यह वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘परी हूं मैं।’ इसके बाद उन्होंने स्टार वाली इमोजी बनाई है। उन्होंने इस वीडियो को dhanashreeverma, reels और dance पर टैग भी किया है। इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं एक हजार से ज्यादा कमेंट किए जा चुके हैं।
वीडियो में धनश्री वर्मा ट्रेडिशनल लुक में हैं। वह जबरदस्त अंदाज में थिरकती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके डांस स्टेप के साथ-साथ उनकी स्टाइल, एक्सप्रेशंस और एनर्जी भी कमाल की लग रही है। धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के इस वीडियो की फैंस भी कापी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब धनश्री के वीडियो और उनके अंदाज की तारीफ हो रही है।
कुछ दिन पहले ही उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। उस वीडियो में धनश्री दुल्हन बनकर डांस करती दिख रही थीं। युजवेंद्र चहल ने पिछले साल दिसंबर में धनश्री वर्मा से शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी से जुड़ी काफी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।
View this post on Instagram
धनश्री वर्मा ने कुछ दिन पहले यह वीडियो शेयर किया था। उनके इस वीडियो ने भी इंटरनेट पर काफी धमाल मचाया था।
View this post on Instagram
बता दें सुनीता राव इंडियन पॉप सिंगर, प्लेबैक सिंगर, डांसर और स्टेज एक्ट्रेस हैं। 1980 और 1990 के दशक में उनके गाने काफी हिट हुए थे। परी हूं मैं गाना उनके सबसे पॉपुलर गानों में से एक है। यह 1991 में आए उनके एल्बम धुआं का गाना है। खास यह है कि सुनीता राव का जन्म जर्मनी में हुआ था। उन्होंने 1989 में ‘सुनीता सेनोरिटा’ नाम के गाने से अपने करियर की शुरुआत की थी।