भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर व एक्ट्रेस धनश्री वर्मा के तलाक को करीब 10 महीने का समय बीतने वाला है। दोनों मार्च 2025 में आधिकारिक रूप से एक दूसरे से अलग हो गए थे और करीब साढ़े चार साल तक दोनों की शादी चली। चहल और धनश्री ने साल 2020 में शादी की थी। अब खबरें हैं कि दोनों एकसाथ फिर से नजर आ सकते हैं। दरअसल यह जानकारी एक टीवी रिएलिटी शो को लेकर आ रही है।
अर्जुन तेंदुलकर की शादी: रस्में, होली और सानिया चंडोक संग सात फेरे, सब एक ही हफ्ते में!
कलर्स और जियो हॉटस्टार पर आने वाले शो द फिफ्टी को लेकर बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में कुछ कंटेस्टेंट के नाम बताए गए हैं जो द फिफ्टी शो का हिस्सा बन सकते हैं। इस शो की होस्ट फराह खान होंगी। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा दोनों का नाम ही संभावित कंटेस्टेंट की सूची में है। गौरतलब है कि धनश्री ने इससे पहले एक रिएलिटी शो राइज एंड फॉल में भी हिस्सा लिया था।
रिपोर्ट के मुताबिक इस शो में 50 कंटेस्टेंट आएंगे जो अलग-अलग फील्ड के होंगे। इसमें सेलिब्रिटीज, स्पोर्ट्स पर्सन, इंफ्लुएंसर इत्यादि कई लोग हिस्सा ले सकते हैं। इस लिस्ट में कई फेमस बिग बॉस कंटेस्टेंट का नाम शामिल है। वहीं धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का नाम भी संभावित प्रतियोगियों की लिस्ट में शामिल है। इसके बाद चहल और धनश्री के वापस स्क्रीन पर एकसाथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं।
मार्च 2025 में टूटा चहल-धनश्री का रिश्ता
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान 2020 में हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर उसी साल दिसंबर में दोनों की शादी हो गई। शादी के दो-तीन साल बाद से ही दोनों के बीच कुछ गड़बड़ होने की सुगबुगाहट तेज होने लगी थी। तलाक से दो साल पहले ही धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम से चहल सरनेम हटा दिया था। उसके बाद मार्च 2025 में दोनों तलाक के बाद आधिकारिक रूप से अलग हो गए।
