पहलवान योगेश्वर दत्त ने सलमान खान को रियो ओलिंपिक्स का गुडविल ब्रांड एंबैसेडर के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। ओलिंपिक्स में देश के लिए कांस्य पदक जीत चुके इस पहलवान ने पहले शनिवार फिर रविवार को भी लगातार ट्वीट्स करके सलमान को एंबैसेडर बनाए जाने का पुरजोर विरोध किया। योगेश्वर ने उन खबरों के लिंक्स को रिट्वीट किया, जिसमें देश के दिग्गज एथलीट रहे मिल्खा सिंह ने भी सलमान को एंबैसेडर बनाए जाने का विरोध किया था।
टि्वटर यूजर्स से नोकझोक
एक यूजर ने जब यह दलील दी कि सलमान के जुड़ने पर ओलिंपिक खेलों को ज्यादा टीआरपी और स्पॉन्सर्स मिलेंगे तो योगेश्वर ने कहा कि देश को स्पॉन्सर नहीं पदक चाहिए। योगेश्वर ने यह भी कहा कि एंबैसेडर बनाने से ज्यादा पदक नहीं आएंगे।
भाई देश को स्पॉन्सर नहीं पदक चाहिए🇮🇳 https://t.co/7sv32xAKub
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) April 24, 2016
एक यूजर ने पूछा कि जब हरियाणा सरकार ने योगेश्वर को हेल्थ का ब्रांड एंबैसेडर बनाया तो क्या वे डॉक्टर थे या एड्स की दवा विकसित की थी? इसके जवाब में योगेश्वर ने कहा, ”खिलाड़ी हूं इसलिए बनया गया था। मैं दारू नहीं पीता बीड़ी सिगरेट नहीं पीता अब तू बता अलिम्पिक के लिये सलमान क्यूँ है?
खिलाड़ी हुँ इस लिए बनाया था में दारू नहीं पीता बीड़ी सिगरेट नहीं पीता अब तु बता अलिम्पिक के लिये सलमान क्यूँ है https://t.co/FLXSLuW1Ts
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) April 23, 2016
योगेश्वर ने कई अन्य ट्वीट्स में भी सलमान को एंबैसेडर बनाए जाने के फैसले पर निशाना साधा था।
PT Usha,Milkha Singh jaise bade sports star hai jinhone kathin samay me desh ke liye mehnat ki. Khel ke kshetra me Es ambassador ne Kya kiya
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) April 23, 2016
Kahi bhi ja Kar apni movie ka promotion kare,Es desh me adhikar hai Lekin Olympic movie promotion ki jagah Nahi https://t.co/ed6vCqNMXT
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) April 23, 2016
Aap ke khne ka matlb h kisi ko ambassador bnao to help krega nahi to nhi https://t.co/C3QAfMmAQN
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) April 23, 2016
Ambassador का क्या काम होता है कोई मुझे बता सकता है क्या. क्यूँ पागल बना रहे हो देश कि जनता को.😡 https://t.co/vtjb0XWdP8
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) April 23, 2016