WWE में अगर नए नामी खिलाड़ियों का नाम लेते हैं तो रोमन रेंस का नाम सबसे आगे आता है। हाल के दिनों में रोमन रेंस ने काफी नाम कमाया है। यूनिवर्सल चैंपियन रह चुके रोमन रेंस की दिवानगी सीर्फ अमेरिका ही में नहीं बल्कि दुनिया भर में रोमन रेंस के फैंस हैं। इस बार के स्मैकडाउन में ब्रे वायट और रोमन रेंस के मुकाबले की भी बात कही जा रही है। रोमन रेंस की कहानी काफी दिलचस्प है। उनकी कहानी में हंसी , उदासी और अलग-अलग भाव है। द बिग डॉग के नाम से मशहूर रोमन रेंस ने शील्ड के सदस्य के रूप में अपना पदार्पण किया था। पिछले सात सालों में रोमन रेंस ने जिस रफ्तार से लोकप्रियता कमाई है वह किसी से छिपा नहीं है। वह WWE के शीर्ष के फाइटर्स में शुमार हो गए हैं। इतना ही नहीं 33 साल के इश फाइटर ने बेशुमार दौलत भी कमाई है। क्या आप जानते हैं रोमन रेंस की कुल कमाई कितनी है।
इतनी है रोमन रेंस की कमाई:
रोमन रेंस की कुल संपत्ति लगभग 12 मिलियन डॉलर यानी 84 करोड़ रुपये है। Therichest की रिपोर्ट के मुताबिक, रोमन रेंस का WWE के साथ सालाना 5 मिलियन डॉलर (करीब 35 करोड़ रुपये) का करार है। रोमन रेंस की संपत्ति बढ़ने का एक कारण यह भी है कि पिछले कई सालों में उनके करार बढ़ते चले गए हैं। वह और धनी होते गए हैं। साल 2013 में रोमन रेंस का सलाना करार 16 लाख रुपये का था। इसके बाद साल 2014 में यबह बढ़कर 22 लाख रुपये का हो गया।
2015 में रोमन रेंस लखपति से करोड़पति बन गए और उनका करार 7 करोड़ रुपये का हो गया। 2016 में भी उनका करार का दाम बढ़ा और उन्हें दोगुना रकम मिलने लगी। इस साल उन्हें 14 करोड़ रुपये मिले। इसके बाद 2017 में यह करार 15 करोड़ का हो गया।2018 में यह करार 30 करोड़ जा पहुंचा। 2019 में रोमन रेंस को 35 करोड़ सलाना मिलते हैं। यह तो रोमन रेंस की सलाना आय का बात है बाकि मिलने वाले बोनस और उनके मर्चेंडाइस से हासिल होने वाली आय से यह रकम और ज्यादा हो जाती है। हालांकि उनकी कमाई का आंकड़ा कम ही बाहर आ पाता है।