WWE, Ric Flair, Wives: द रिंग स्कॉर्पियन’, ‘रिक फ्लेयर’ और ‘रिकी रोड्स’ जैसे नाम से मशहूर रेसलर रिक फ्लेयर को WWE देखने वाला शायद ही कोई ऐसा प्रशंसक हो जो उन्हें नहीं जनता हो। रिंग में उनका वू कहने का अंदाज बिल्कुल जुदा रहा और वह इसके लिए खासे मशहूर हुए। 40 साल का रेसलिंग का अनुभव रखने वाले इस खिलाड़ी के बार दो दिलचस्प बाते हैं जो आपको शायद ही पता हो। रिक फ्लेयर ने अब तक पांच शादियां की है यही नहीं रिक फ्लेयर एक बार प्लेन क्रैश के दौरान बाल-बाल बचे थे। उनसे जुड़े ये दिलचस्प किस्से आप जानकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल ये किस्सा है 4 अक्टूबर 1975 का जब कई सारे बड़े स्टार प्लेन के जरिए विलमिंग्टन जा रहे थे। रिक फ्लेयर को उस समय कोई नहीं जानता था वह स्टार रेसलर्स की लिस्ट में नहीं आए थे। लेकिन इस हादसे के चलते कई रेसलर्स की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। दरअसल इस प्लने में डेविड क्रोकेट, ‘मिस्टर रैसलिंग’ टिम वुड्स, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी बॉब ब्रगर, हैवीवेट चैंपियन जॉनी वैलेंटाइन और रिक फ्लेयर सवार था। प्लेन में किसी खराबी के चलते पायलट से जहाज का वजन नहीं संभल रहा था। वजन कम करने के लिए पायलट ने जहाज का फ्यूल भी कम किया लेकिन जहाज पर पायलट का कोई नियंत्रण नहीं रहा और जहाज 80-100 मील की रफ्तार से नीचे आ गिरा।

इस दौरान पायलट को काफी चोट आई और वह दो महीने बाद मर गया जबिक रिक फ्लेयर को भी चोट आई लेकिन वह दो महीने के आराम और इलाज के बाद दोबारा रिंग में उतरे और रिंग में उतरने के बाद इस रेसलर ने 16 बार चैपिंयनशिप अपने नाम की। हादसे के बाद बॉब ब्रगर और जॉनी वैलेंटाइन कभी रिंग में वापसी नहीं कर पाए।

पांच बार शादी के बंधन में बंधे फ्लेयर: दौलत और शोहरत दोनों कमाने वाले रिक फ्लेयर ने अबतक कुल पांच शादियां रचाई है। रिक फ्लेयर ने पहली शादी साल 1971 में लेस्ली गुडमैन से की थी।साल 1983 में आधिकारिक तौर पर अलग हो गए। दोनों के दो बच्चे भी हुए।

दूसरी शादी: रिक फ्लेयर और एलिजाबेथ हैरेल ने एक दूसरे को पहली नजर में देखते ही दिल दे दिया था जिसके बाद दोनों का इश्क परवान चढ़ा और दोनों ने साल 1983 में ही शादी रचा ली लेकिन यह शादी भी अंत तक नहीं चल पाई। दोनों को दो बच्चे हुए लेकिन साल 2006 में रिक फ्लेयर और एलिजाबेथ हैरेल ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया।

तीसरी शादी: 1983 अभी कैलेंडर से गुजरा नहीं था कि रिक फ्लेयर ने शादी का मन बना लिया था। रिक ने टिफनी वैन डेरमार्क के साथ रिश्ते कायम किए और उनके साथ शादी रचाई। यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला तीन साल बाद ही ये रिश्ता बिखरता नजर आया और दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया।

फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट

चौथी शादी: रिक की शादी का सिलसिला तीन शादियों पर ही नहीं रुका उन्होंने चौथी शादी भी रचाई। रिक फ्लेयर ने 2009 में तीसरी बीवी से तलाक के बाद रिक ने जैकलीन से शादी रचाई। यह रिश्ता केवल पांच साल ही चला। इस पांच साल के दौरान इन दोनों में मारपीट तक की नौबत आ गई। साल 2014 में दोनों अलग हो गए।

वेंडी बार्लो वर्तमान पत्नी: 2014 में चौथी पत्नी से संग तलाक के बाद रिक ने वेंडी बार्लो से इश्क के पेंच लड़ाने लगे। दोनों ने पहली नजर में ही एक दूसरे को दिल दे दिया था। 2016 में दोनों ने सगाई कर ली । इसके बाद साल 2018 में दोनों ने एक दूसरे से शादी रचा ली और फिलहाल दोनों एक दूसरे के साथ रह रहे हैं।