WWE के सितारे आज नई दिल्ली में एक दूसरे से भिड़ेंगे। इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में होने वाला यह सुपरशो पहले दो दिन होना था, लेकिन अब यह सिर्फ एक दिन का होगा। इस शो पर सबकी निगाहें इसलिए हैं, क्योंकि 13 बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियन ट्रिपल एच और भारतीय मूल के रेसलर जिंदर महल आपस में भिड़ेंगे। बता दें कि ट्रिपल एच भारत में 15 वर्ष बाद लड़ेंगे। आखिरी बार वह भारत साल 2002 में आए थे। लेकिन मैच से पहले कुछ रेसलर्स मस्ती करते हुए नजर आए। जिंदर महल के साथ नजर आने वाले सिंह ब्रदर्स ने रॉ की विमिन चैम्पियन एलेक्सा ब्लिस और उनकी प्रतिद्वंदी साशा बैंक को भांगड़ा कराया। इसका एक वीडियो भी डब्ल्यूडब्ल्यूई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है।
इनके बीच होगा मुकाबला: रोमन रेन्स, सेथ रोलिंग्स और डीन एम्ब्रोस की टीम शील्ड समोओ जो, सीजारो और शीमस से भिड़ेगी। यह रेन्स का दूसरा भारत दौरा होगा, क्योंकि 2016 में वह बिग शो और रुसेव से WWE चैम्पियनशिप के लिए भिड़ चुके हैं। हालांकि इस बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियनशिप के लिए फाइट नहीं हो रही है। लेकिन एलेक्सा ब्लिस और साशा बैंक WWE वुमन चैम्पियनशिप के लिए भिड़ेंगी। वहीं एन्जो एमोरे और कालिस्टो डब्ल्यूडब्ल्यूई क्रूजरवेट चैम्पियनशिप के लिए आमने-सामने होंगे। वहीं अंडरटेकर के सौतेले भाई केन ब्रॉन स्टोमैन से मुकाबला करेंगे।
कब और कहां देखा जा सकता है मैच: डब्ल्यूडब्ल्यूई लाइव इंडिया इवेंट शाम पांच बजे से शुरू होगा। इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में होने वाला यह मैच सोनी टेन/HD पर देखा जा सकता है।
https://twitter.com/WWEIndia/status/939360146320429057
And when it comes to Desi dance moves, @SashaBanksWWE isn't too bad either. #WWELiveIndia pic.twitter.com/kgt8dPpha8
— WWE India (@WWEIndia) December 9, 2017
.@WWE Raw Women's Champion @AlexaBliss_WWE learns Bhangra from
@SinghBrosWWE @WWEIndia pic.twitter.com/KRtpDdyywg— Delhi Times (@DelhiTimesTweet) December 9, 2017