महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नौ दिसंबर को होने वाली नीलामी में कुल 165 खिलाड़ी शामिल होंगे। डब्ल्यूपीएल का दूसरा संस्करण अगले साल फरवरी मार्च में आयोजित किया जाएगा। सभी पांच टीमों दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, यूपी वारियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कुल 60 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिनमें 21 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो कि अनकैप्ड हैं और उनपर
इन खिलाड़ी पर लग सकता है दांव
जासिया अख्तर – जम्मू और कश्मीर की रहने वाली जासिया को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। उन्होंने लिस्ट ए में चार शतक लगाए हैं। टी20 में भी उनके नाम शतक है। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल चुना था लेकिन अब रिलीज कर दिया है।
ग्रेस स्क्रिवेंस – इंग्लैंड की ग्रेस ने बीते कुछ समय में अपना काफी नाम बनाया है। उन्होंने अंडर19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कप्तानी की थी। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज थी। उन्होंने अब तक 53 टी20 मैचों में 969 रन बनाए हैं और 24 विकेट भी लिए हैं।
निकोला हैनक – ऑस्ट्रेलिया की निकोला हैनक पर भी इस बार बड़ी बोली लग सकती है। 28 साल की इस खिलाड़ी ने बीबीएल में कमाल की गेंदबाजी की। 17 मैचों में उन्होंने 23 विकेट झटके। इस बार उनपर भी कई फ्रैंचाइजी की नजर है।
मन्नत कश्यप – इस खिलाड़ी पर भी कई टीमों की नजर रहेगी खासतौर पर वह जो कि स्पिनर ढूंढ रहे हैं। मन्नत कश्यप ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में छह मैचों में नौ विकेट लिए थे। मन्नत अपनी सटीक ऑफ स्पिन के लिए जानी जाती हैं।