वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत ने शूटिंग और तीरंदाजी में कुल मिलाकर 5 और गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। भारत ने कंपाउंड तीरंदाजी में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। बिस्ला ने पुरुष सिंगल कैटेगिरी में जबकि अवनीत कौर ने महिला सिंगल्स कैटेगिरी में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इनके अलावा अमन सैनी और प्रगति ने मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जीता। भारत में एकमात्र रजत पदक महिला टीम स्पर्धा में हासिल किया। इसके अलावा कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने पुरुषों की टीम स्पर्धा और सैनी में व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीता।

संगमप्रीत सिंह बिस्ला और अवनीत कौर सोमवार को कंपाउंड तीरंदाजी चैंपियन बने, जिससे भारत ने इस खेल में तीन गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते। तीरंदाजी में यह भारत का अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन है। बता दें कि भारत इस खेल में अभी तक 9 गोल्ड, तीन सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। कुल 17 मेडल के साथ भारत अंक तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है।

गेम्स के दूसरे दिन शूटिंग में राइफल निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और अमन सैनी-प्रगति की कंपाउंड तीरंदाजी मिक्सड टीम ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। राइफल शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और अमन सैनी-प्रगति की कंपाउंड मिक्सड जोड़ी ने भारत को गोल्ड दिलाया। ऐश्वर्य तोमर ने 50 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड जीता। वहीं ऐश्वर्य ने दिव्यांश और अर्जुन के साथ टीम गेम में भी एक गोल्ड मेडल जीता।

रिकर्व तीरंदाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और केवल एक कांस्य पदक जीता। उसने यह पदक महिलाओं की टीम स्पर्धा में हासिल किया। बिस्ला ने दक्षिण अफ्रीका के क्रिश्चियन बेयर्स डी क्लार्क को 149-147 से हराकर पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड स्वर्ण जीता। अवनीत ने अमेरिका की एलिसा ग्रेस स्टर्गिल को शूट ऑफ में हराकर महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। मुख्य मुकाबले के बाद इनका स्कोर 144-144 से बराबर था