भारतीय पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का आज 38वां जन्मदिन है। 7 जुलाई 1981 को झारखंड (तब बिहार) के रांची में जन्म धोनी ने क्रिकेट की पिच पर ढेरों रिकॉर्ड बनाए हैं। अपने करियर का आखिरी विश्वकप खेल रहे धोनी ने अपना 38वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में मनाया। धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के संग रात12 बजे केक काटा। इस दौरान टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी भी वहां मौजूद थे। धोनी के बर्थडे सेलिब्रेसन का एक वीडियो साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से शेयर किया है।

साक्षी द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में धोनी बेटी जीवा के साथ केक काट रहे हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। बता दें विश्वकप के बात धोनी अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने तीनों प्रारूपों में भारत के कप्तान के रूप में सबसे अधिक मैच जीते हैं। टेस्ट में 27, वनडे में 110 और टी -20 में 41 मैच में जीत दर्ज की है। इतना ही नहीं बतौर कप्तान सभी आइसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले विश्व के एक मात्र कप्तान हैं। धौनी ने साल 2007 में टी-20 विश्व कप जीता। इसके साल 2011 में वनडे विश्व कप जीता। इसके बाद साल 2013 में आइसीसी चैंपियंस ट्राफी जीती।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

अबतक धोनी ने 349 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 296 पारियों में 50।58 के औसत से 10723 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 72 अर्धशतक और 10 शतक जड़े हैं।