क्रिकेट जगत में ब्रेट ली को कौन नहीं जानता। ऑस्ट्रेलिया का यह फॉर्मर गेंदबाज रफ्तार के लिए मशहूर था। पलक झपकते बैट्समेन की गिल्लियां उड़ा देता था। लेकिन एक और चीज भी थी, जिसके लिए वह जाने जाते थे। वह थी उनकी पर्सनल लाइफ। पहली पत्नी के साथ उनके तलाक का मामला खूब सुर्खियों में छाया था। ली ने दो शादियां की थीं। पहली शादी जून 2006 में हुई थी। एलिज़ाबेथ लिज केंप (Liz Kemp) से। वह पेशे से डॉक्टर थीं, लेकिन शादी के बाद उन्होंने काम छोड़ दिया, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला।
2008 में दोनों ने अलग रहना शुरू कर दिया। फलसफा यह निकला कि दोनों का साल 2009 में तलाक हो गया। कारण जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। दरअसल, ब्रेट ली क्रिकेट के चलते घर पर कम समय दे पाते थे। अधिकतर मौकों पर वह सीरीज खेलने के लिए बाहर होते थे, लिहाजा उनकी पत्नी घर पर अकेली रहती थीं।
इस दौरान केंप की मुलाकात ब्रिसबेन में रगबी प्लेयर से हुई। मेल-मिलाप धीमे-धीमे बढ़ा, जो आगे चल कर अफेयर में तब्दील हो गया। वह ब्रेट के घर पर न रहने के दौरान अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने जाती थीं। बाद में ब्रेट को यह खबर लगी, तो वह उनसे अलग हो गए। वह भी तब, जब दोनों के एक बच्चा भी था। लिंच के मुताबिक तलाक की वजह ली का घर पर समय न देना था। वह उनके और बच्चे के लिए समय नहीं निकाल पाते थे। ली इसके बाद लाना एंड्रसन को डेट करने लगे और फिर उन्हीं से साल 2014 में उन्होंने शादी कर ली।

