WWE के सबसे मशहूर रेसलर अंडरटेकर के नाम से ज्यादातर लोग वाकिफ हैं। WWE को पूरी दुनिया में शोहरत दिलाने में अंडरटेकर का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है। वैसे तो WWE फैंस अंडरटेकर की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में काफी जानते हैं। लेकिन उनकी निजी लाइफ से लोग कम ही परिचित हैं। आइए जानते हैं अंडरटेकर की लव लाइफ के बारे में…..
अंडरटेकर की वाइफ का नाम मिशेल मैककूल हैं। मिशेल ने चार साल डेट करने के बाद साल 2010 में अंडरटेकर से टेक्सास के ह्यूस्टन में शादी रचाई थी। ये अंडरटेकर की चौथी जबकि मिशेल की दूसरी शादी थी।
अंडरटेकर से पहले मिशेल मैककूल ने साल 2001 में ब्वॉयफ्रेंड जेरेमी एलेक्जेंडर से शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता बस पांच साल तक ही चल पाया। वहीं, अंडरटेकर भी शादीशुदा थे। पत्नी सारा से ब्रेकअप के बाद उन्होंने मिशेल का दामन थामा।
ये बात जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि दोनों की उम्र के बीच 15 साल का फासला है। द अंडरटेकर जहाँ एक ओर 53 साल के हैं, वहीं दूसरी ओर पत्नी मिशेल मैक्कूल 38 साल की हैं। साल 2012 में मिशेल ने एक बेटी को जन्म दिया। ये मिशेल की पहली जबकि अंडरटेकर की चौथी संतान है।
अमेरिका के फ्लोरिडा में पली-बढ़ी मिशेल का जन्म 25 जनवरी, 1980 में फ्लोरिडा के पलाटका में हुआ। अंडरटेकर की तरह मिशेल भी WWE रेसलर रह चुकी हैं। मिशेल ने साल 2004 में WWE मे डेब्यू किया था। रेसलिंग से पहले मिशेल एक मिडिल स्कूल में टीचर थी।
मिशेल ने WWE में मात्र साल सात ही बिताए। लेकिन इतने कम समय में उन्होंने WWE में अपनी अमिट छाप छोड़ी। मिशेल दो बार की WWE divas champion और दो बार की WWE Women’s Champion रह चुकी हैं। एक साथ दोनों टाइटल जीतने वाली वह पहली महिला रेसलर बनीं थी। साल 2011 में उन्होंने WWE को अलविदा कह दिया।
