आम लोगों की ही तरह फेमस क्रिकेटर्स के साथ भी कई बार ऐसा वाकया हो जाता है, जिससे वो शर्म से पानी-पानी हो जाते हैं। हालांकि ऐसे में कई बार वो कुछ कर भी नहीं सकते क्योंकि स्थिति उनके हाथ में नहीं होती। कुछ ऐसा ही कूल कहलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी हुआ था जब एक महिला ने उन्हें पकड़कर सरेआम किस कर दिया था।
दरअसल 2007 में कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान से प्रैक्टिस कर लौट रहे धोनी थे। वह बस की ओर बढ़ रहे थे तभी सुरक्षा घेरे को तोड़ती हुई एक महिला धोनी की ओर आई। उस महिला ने धोनी को पकड़ा और उनसे लिपट गई। इतना ही नहीं जब तक सुरक्षाकर्मी महिला को धोनी से अलग कर पाते उसने माही को किस भी कर लिया। इस महिला का नाम शिवली रहमान हसन नाम था।
हालांकि मीडिया के पूछे जाने पर शिवली ने बताया कि उसका इरादा धोनी को किसी तरह का नुकसान पहुंचाना नहीं था। ये महिला अपने सात एक पोस्टर भी लेकर आई थी, जिस पर लव यू धोनी लिखा था। बता दें कि एक मैच में लाइव टेलीकास्ट के दौरान भी महिला ने धोनी को प्रपोज किया था, जिसे देश धोनी शर्मा गए थे।
बता दें कि धोनी फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। उन्होंने 291 वनडे मैचों में 89.04 की स्ट्राइक के साथ 9342 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 10 शतक और 62 अर्धशतक भी जड़े। वहीं बात टेस्ट की करें तो 90 मैचों में उन्होंने 16 बार नाबाद रहते हुए 4876 रन बनाए हैं। धोनी वनडे और टेस्ट को मिलाकर 529 कैच और 132 स्टंप आउट कर चुके हैं।
