भारतीय क्रिकेट टीम की दीवार माने जाने वाले राहुल द्रविड बेहद गंभीर और शांत स्वभाव के बल्लेबाज माने जाते थे। आपने शायद ही कभी उन्हें किसी विवाद में फंसते देखा होगा। द्रविड टेस्ट फॉर्मेट में बेहद संभलकर खेलते दिखते थे। एक ऐसा ही वाकया हम आपको बताने जा रहे हैं जब द्रविड ने अपना खाता खोलने में ही इतना वक्त लगा दिया कि स्टेडियम में मौजूद दर्शक तक दंग रह गए थे और जानिए कि आखिर उस पल को द्रविड ने किस तरह से हैंडल किया था।
दरअसल हुआ यूं कि इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में द्रविड रन बनाने के लिए काफी जूझ रहे थे। संघर्ष इतना हो रहा था कि 40 गेंदें खेल चुके इस बल्लेबाज ने अभी तक खाता नहीं खोल था। इसी बीच फैंस उनपर फनी कमेंट्स करने लगे। आखिरकार द्रविड ने 41वीं गेंद पर सिंगल लेकर अपना खाता खोल ही लिया। इसपर दर्शक हंसते हुए तालियां बजाने लगे।
माहौल ऐसा हो गया कि मानो द्रविड ने कोई शतक पूरा कर लिया हो। कुछ फैंस तो अपनी सीट से खड़े होकर राहुल द्रविड का अभिवादन तक करने लगे लेकिन द्रविड ने भी परिस्थिति और अपने ऊपर दबाव को समझते हुए इसे मजाकिया अंदाज में लिया और फनी तरीके से ही दर्शकों को जवाब भी दे दिया।
द्रविड ने अपना बल्ला हवा में उठाया और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया, जबकि अभी वह महज 1 रन ही बना सके थे। ना कि कोई शतक या अर्धशतक। दर्शकों ने इसे देख और भी जोर-जोर से तालियां बजानी शुरू कर दीं।
द्रविड ने 344 वनडे मैचों में 40 बार नाबाद रहते हुए 71.24 की स्ट्राइक के साथ 10889 रन बनाए हैं। इस दौरान द्रविड ने 12 शतक और 83 अर्धशतक जड़े। द्रविड ने 164 टेस्ट मैचों की 286 पारियों में 3288 रन बनाए हैं। सबसे रोचक बात ये है कि द्रविड वनडे में 57, जबकि टेस्ट में 52 बार बोल्ड हुए हैं।