विराट कोहली के फैंस की संख्या में करोड़ों में है। फिर चाहे वह सोशल मीडिया हो या क्रिकेट का मैदान। विराट अपनी पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। यूजर्स उनकी पोस्ट पर कमेंट करने में भी काफी आगे रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 करोड़ 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं, जबकि ट्विटर पर यह आंकड़ा 3 करोड़ 20 लाख के आसपास है। यही वजह है कि लोग उनसे मिलने के लिए फ्री में फॉरेन ट्रिप का ऑफर तक ठुकरा देते हैं। इसका ताजा आज यानी 17 अक्टूबर 2019 को देखने को मिला।
विराट ने गुरुवार यानी 17 अक्टूबर को दिन में 11:51 बजे अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसका उन्होंने कैप्शन दिया, ‘आप और आपके मित्रों न्यूजीलैंड जाने के लिए ढेर सारा धन खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि, वीडियो में दिए गए मेरे निर्देशों को फॉलो करेंगे तो आप अपने एक मित्र के साथ मुफ्त में न्यूजीलैंड घूमने का मौका पा सकता हैं। यही नहीं उस लकी विनर को ट्रिप पर होने वाले किसी भी तरह के खर्च का पैसा नहीं देना होगा।’
फिर क्या था, विराट की इस पोस्ट के बाद रिट्वीट और कमेंट की बाढ़ आ गई। एक घंटे के भीतर 54 हजार से ज्यादा यूजर्स उनकी पोस्ट को लाइक कर चुके थे। वहीं, 500 के करीब ने उनकी इस पोस्ट पर रिट्वीट कर चुके थे। हालांकि, इसमें बहुत से यूजर्स की ख्वाहिश न्यूजीलैंड घूमना नहीं, बल्कि अपने चहेते फुटबॉलर की एक झलक पाने को थी। एक यूजर ने लिखा, ट्रिप की कोई जरूरत नहीं है। सिर्फ तुमसे मिलना चाहता हूं। पूजा तिवारी के नाम की यूजर पूछती हैं, रांची कब आ रहे हो? विराट दिनेश ने लिखा, ‘मेरे हीरो तुम्हें एडवांस में हैप्पी बर्थडे।’ बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन अगले महीने यानी नवंबर की 5 तारीख को है। वे 5-11-2019 को 31 साल के हो जाएंगे।
You and your friend could win an all-expense-paid trip to New Zealand! Follow the instructions in the video to know more. @ScentialsWorld #one8Fragrances #Ad pic.twitter.com/xWRL0UenNF
— Virat Kohli (@imVkohli) October 17, 2019
कुछ यूजर्स ने करवा चौथ को लेकर भी कमेंट किए। आइसोलेटेड हर्षित ने लिखा, ‘आपके लिए कितने लोग करवा चौथ व्रत हैं विराट भईया?’ कुछ यूजर्स ने रिट्वीट में विराट और अनुष्का के साथ वाली तस्वीर पोस्ट की। GOAT Ishu! नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘…और वह लकी विनर अनुष्का भाभी होंगी, करवा चौथ का गिफ्ट!!’ I’m Nidhi ने लिखा, ‘सच में अनुष्का मैम और विराट सर दोनों बहुत ही क्यूट कपल हैं।’