Vijay Hazare Trophy 2025-26 Points Table, Most Runs, Most Wickets: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में छठे राउंड के मुकाबले समाप्त होने के बाद अंक तालिका, शीर्ष बल्लेबाजों और गेंदबाजों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है। कुछ टीमें जहां लगातार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी हैं या उस राह पर मजबूती से बढ़ रही हैं, वहीं कई दिग्गज टीमें अब भी संघर्ष करती नजर आ रही हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाज

छठे राउंड के बाद विदर्भ के अमन मोखाड़े 634 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक) और पुखराज मान (हिमाचल प्रदेश) ने भी निरंतरता दिखाई है। विष्णु विनोद और ध्रुव जुरेल जैसे विकेटकीपर बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट खासा प्रभावशाली रहा है।

नाममैचपारीनाबादरनसर्वोच्चऔसतस्ट्राइक रेट1005004s6s
अमन मोखाड़े (विदर्भ)661634150*126.8115.06417015
देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक)66605147100.83103.41415719
पुखराज मान (हिमाचल प्रदेश)6655813493107.3325213
आर्यन जुयाल (उत्तर प्रदेश)661436150*87.293.76213812
ध्रुव जुरेल (उत्तर प्रदेश)661435160*87121.5144413
समर गज्जर (सौराष्ट्र)662416147104101.212113713
ललित यादव (गोवा)661403131*80.695.2722334
पुनीत वत्स (हरियाणा)662394157*98.5106.48132515
शिखर मोहन (झारखंड)6639112965.1687.6621484
विष्णु विनोद (केरल)663387162*129149.4223126

T20 विश्व कप: बांग्लादेश की हेकड़ी निकली; ICC को भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा भरोसा, नहीं मानी वेन्यू बदलने की मांग

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-10 गेंदबाज

गेंदबाजी में आंध्र प्रदेश के सत्यनारायण राजू 19 विकेट के साथ सबसे आगे हैं। उनके अलावा जीशान अंसारी (उत्तर प्रदेश) और आकाश चौधरी (मेघालय) ने भी लगातार विकेट चटकाए हैं। अनुभवी मोहम्मद शमी (बंगाल) का शीर्ष-10 में शामिल होना बंगाल के लिए सकारात्मक संकेत है।

नाममैचपारीगेंदेंओवरमेडनरनविकेटBBIऔसतइकॉनमीSR45
सत्यनारायण राजू (आंध्र प्रदेश)6635358.53306195/4416.15.218.5711
जीशान अंसारी (उत्तर प्रदेश)66342572268184/2914.884.7192
आकाश चौधरी (मेघालय)5527545.51195166/4412.184.2517.182
रामकृष्ण घोष (महाराष्ट्र)6625642.41234167/4214.625.48161
अंकुर पंवार (सौराष्ट्र)6633555.54305165/2719.065.4620.931
गुरजपनीत सिंह (तमिलनाडु)66300503246156/2616.44.922011
वासुकि कौशिक (गोवा)6633255.26218144/4015.573.9323.711
फेरोइजाम जोतिन (मणिपुर)6629549.12220145/5515.714.4721.071
अंशुल कम्बोज (हरियाणा)66354596312144/4322.285.2825.281
मोहम्मद शमी (बंगाल)6632053.28315143/5522.55.922.85

एलीट ग्रुप A अंक तालिका: कर्नाटक का दबदबा

एलीट ग्रुप A में कर्नाटक ने अब तक खेले गए सभी 6 मैच जीतकर 24 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा रखा है। टीम का नेट रन रेट +1.173 है, जो उसके ऑलराउंड प्रदर्शन को दर्शाता है। केरल, झारखंड और मध्यप्रदेश तीनों टीमों के 16-16 अंक हैं और क्वालिफिकेशन की रेस बेहद रोमांचक बनी हुई है। राजस्थान और पुडुचेरी की स्थिति कमजोर दिख रही है।

टीममैचजीतेहारेटाईड्रॉबेनतीजाअंकनेट रन रेट
कर्नाटक660000241.173
केरल642000160.933
झारखंड642000160.634
मध्यप्रदेश642000160.46
तमिलनाडु62400080.332
त्रिपुरा6240008-0.533
राजस्थान6150004-1.277
पुडुचेरी6150004-1.732

एलीट ग्रुप B अंक तालिका: उत्तर प्रदेश अजेय

ग्रुप बी में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा है। टीम ने 6 में से 6 मैच जीतकर 24 अंक हासिल किए हैं और उसका नेट रन रेट +1.845 है। विदर्भ, बंगाल और बड़ौदा तीनों टीमें 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान की होड़ में हैं। हालांकि, चंडीगढ़ और असम की टीमों के लिए टूर्नामेंट लगभग समाप्त होता दिख रहा है।

टीममैचजीतेहारेटाईड्रॉबेनतीजाअंकनेट रन रेट
उत्तर प्रदेश660000241.845
विदर्भ642000160.95
बंगाल642000160.595
बड़ौदा642000160.32
हैदराबाद62400080.087
जम्मू-कश्मीर6240008-0.558
असम6150004-1.068
चंडीगढ़6150004-2.054

एलीट ग्रुप C अंक तालिका: पंजाब शीर्ष पर

ग्रुप C में पंजाब और मुंबई दोनों के 20-20 अंक हैं। दोनों ही टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी हैं। पंजाब नेट रन रेट (+1.700) के आधार पर पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा और उत्तराखंड चारों टीमें 12 अंकों के साथ बीच की जंग में फंसी हैं। सिक्किम को अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है।

टीममैचजीतेहारेटाईड्रॉबेनतीजाअंकनेट रन रेट
पंजाब651000201.7
मुंबई651000201.217
महाराष्ट्र633000121.416
छत्तीसगढ़633000120.108
गोवा63300012-0.134
उत्तराखंड63300012-0.798
हिमाचल प्रदेश62400080.007
सिक्किम6060000-3.58

एलीट ग्रुप D अंक तालिका: दिल्ली क्वार्टर फाइनल में

ग्रुप D में दिल्ली ने 5 जीत के साथ 20 अंक जुटाए हैं। वह क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। हरियाणा 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि सौराष्ट्र भी मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। सर्विसेज और आंध्र प्रदेश की टीमें इस ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर हैं।

टीममैचजीतेहारेटाईड्रॉबेनतीजाअंकनेट रन रेट
दिल्ली651000201.305
हरियाणा641100180.387
सौराष्ट्र642000160.511
गुजरात633000120.939
ओडिशा63300012-0.039
रेलवे63300012-0.336
आंध्र6141006-0.545
सर्विसेज6060000-2.365

प्लेट ग्रुप अंक तालिका: बिहार-मणिपुर का प्रमोशन

प्लेट ग्रुप में बिहार ने 5 में से 5 मैच जीतकर 20 अंक हासिल किए हैं और उसका नेट रन रेट +3.067 है। मणिपुर और नगालैंड का भी प्रदर्शन अच्छा है। बिहार और मणिपुर एलीट ग्रुप के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। दोनों टीमें अगले संस्करण में एलीट ग्रुप में खेलती दिखेंगी।

टीममैचजीतेहारेटाईड्रॉबेनतीजाअंकनेट रन रेट
बिहार550000203.067
मणिपुर541000160.568
नगालैंड532000121.003
मेघालय52300080.107
अरुणाचल प्रदेश5140004-2.646
मिजोरम5050000-2.019