क्रिकेटर युवराज सिंह और मॉडल-एक्ट्रेस हेजल कीच ने 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इससे पहले दोनों ने सिख धर्म के अनुसार गुरद्वारे में शादी की थी। सोशल मीडिया पर युवराज और हेजल की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद उन्हें क्यूटेस्ट कपल करार दिया गया। उनकी शादी का ट्रेलर सामने आया है। इस वीडियो में युवराज और हेजल कीच की शादी की सजावट से लेकर उनके द्वारा की गई मस्ती तक शेयर की गई। ट्रेलर में युवराज सिंह बाइक पर बैठे हुए तो कभी भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी शादी का यह ट्रेलर दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस सुपर रोमेंटिक वीडियो को हार्पर बाजार ब्राइड इंडिया द्वारा अपलोड किया गया है। गोवा में दोपहर को हुई इस शादी के बाद शाम के वक्त एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था। इस मौके पर बॉलीवुड के सेलेब्स से लेकर खेल जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।
इससे पहले युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच ने इंस्टाग्राम पर सेल्फी पोस्ट की। फोटो के साथ युवराज ने कैप्शन दिया है- सेरेमनी 2 खत्म हो गई। अब थोड़ा रिलैक्स होने का समय है। इस जोड़े ने पिछले साल सगाई की थी। गोवा में हुई शादी के बाद युवी और हेजल ने 7 दिसंबर को नई दिल्ली में रिसेप्शन रखा है, जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े बॉलीवुड स्टार्स के पहुंचने की उम्मीद है। इनके अलावा रिसेप्शन में पीएम मोदी और सचिन तेंडुलकर के भी पहुंचने की संभावना है।
गोवा में हुई युवराज सिंह की शादी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों लोग पहुंचे थे। दोनों साथ में काफी खुश लग रहे थे। दोनों सेलिब्रिटी हाथों में हाथ लिए दिखाई दिए। इससे पहले संगीत सेरेमनी में विराट कोहली अकेले पहुंचे थे। युवराज के करीबी दोस्त और क्रिकेटर हरभजन सिंह इस शादी में नजर नहीं आए थे।