वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के नाम है। 398 वनडे में उन्होंने 351 छक्के जड़े हैं। इसलिए उन्हें बूम-बूम अफरीदी के नाम से भी जाना जाता था। अफरीदी कितने विस्फोटक बल्लेबाज थे, यह हम सभी ने देखा है। एक जमाने में वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था। लेकिन 2006 में जब भारतीय टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी तो शाहिद अफरीदी आक्रामक मूड में नजर आए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच 2005-06 सीरीज का पहला मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और सलमान बट्ट 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पाकिस्तान को दूसरा झटका 136 रन के स्कोर पर लगा, शोएब मलिक 59 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद यूनिस खान और मोहम्मद यूसुफ ने संभलकर बल्लेबाजी की। दोनों के बीच 319 रनों की साझेदारी हुई। दोनों के आउट होने के बाद शाहिद अफरीदी क्रीज पर आए। उन्होंने अपने अंदाज में विस्फोटक बल्लेबाजी करनी शुरू की। जब पाकिस्तान का स्कोर 578 रनों पर 5 विकेट था तो ओवर डालने आए हरभजन सिंह। अफरीदी ने उनकी पहली गेंद पर एक जोरदार छक्का जड़ दिया।
दूसरी गेंद को भी अफरीदी ने सीमा पार पहुंचा दिया। तीसरी और चौथी गेंद का भी वही हश्र हुआ। अपनी गेंदों को बुरी तरह पिटते देख हरभजन सिंह भी मायूस हो गए। पांचवी गेंद को भी उन्होंने बाउंड्री के दर्शन कराने की कोशिश की, लेकिन बॉल बल्ले पर ठीक से आई नहीं। इसलिए उन्हें इस गेंद पर दो रन मिले। छठी गेंद पर उन्होंने एक सिंगल लिया। इस तरह हरभजन के ओवर में अफरीदी ने 27 रन जड़ दिए।
https://www.youtube.com/watch?v=CTXFuQkW1vU
इस मैच में हालांकि अफरीदी ने शतक जड़ा था और उनका विकेट हरभजन सिंह ने ही लिया था। पहली पारी में पाकिस्तानी पारी में चार बल्लेबाजों ने शतक जड़ा था और उनका स्कोर था 679 रन। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। वीरेंद्र सहवाग भी पूरे आक्रामक मूड में नजर आए थे। उन्होंने किसी पाकिस्तानी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सिर्फ 328 गेंदों में 254 रन ठोक डाले। राहुल द्रविड़ ने भी उनका बखूबी साथ दिया और उन्होंने भी शानदार 128 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच 410 रनों की साझेदारी हुई थी। इस मैच का नतीजा ड्रॉ रहा था।

