वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2025 कमाल का साबित हो रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी ही एक ऐसा प्लेटफॉर्म था जहां उनका शतक आना बाकी था इस साल। अब यह भी 14 साल के बल्लेबाज ने कर दिखाया है। बिहार के लिए खेलते हुए वैभव ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पहले मुकाबले में 36 गेंद पर शतक ठोक दिया। यह लिस्ट ए में किसी भी भारतीय का दूसरा सबसे तेज शतक है। वैभव ने 84 गेंद पर 190 रन बनाए जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे।
16 चौके, 15 छक्के, वैभव सूर्यवंशी ने 190 रन की पारी में तोड़े कई रिकॉर्ड; डिविलियर्स से भी निकले आगे
ओवरऑल लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी शाहिद अफरीदी से आगे निकल गए हैं। इस लिस्ट में दिग्गज एबी डिविलियर्स दूसरे स्थान पर हैं और टॉप पर हैं ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर मैकगर्क जिन्होंने 29 गेंद पर लिस्ट ए में अब तक का सबसे तेज शतक ठोका था। वैभव लिस्ट ए में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने जिन्होंने 14 साल 272 दिन की उम्र में यह कारनामा किया।
लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| गेंदें | खिलाड़ी (स्कोर) | मैच | स्थान | सीजन/वर्ष |
| 29 | जेक फ्रेजर-मैकगर्क (125) | दक्षिण ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया | एडिलेड | 2023-24 |
| 31 | एबी डिविलियर्स (149) | दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज | जोहान्सबर्ग | 2014-15 |
| 35 | अनमोलप्रीत सिंह (115*) | पंजाब बनाम अरुणाचल प्रदेश | अहमदाबाद | 2024-25 |
| 36 | कोरी एंडरसन (131*) | न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज | क्वीन्सटाउन | 2014 |
| 36 | जी.डी. रोज (110) | समरसेट बनाम डेवन | टॉर्के | 1990 |
| 36* | वैभव सूर्यवंशी (190) | बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश | रांची | 2025-26 |
| 37 | शाहिद अफरीदी (102) | पाकिस्तान बनाम श्रीलंका | नैरोबी | 1996 |
| 38 | रोवमैन पॉवेल (106) | जमैका बनाम लीवर्ड आइलैंड्स | सेंट किट्स | 2019-20 |
| 39 | डी.एस. वीराकोडी (101*) | SSC बनाम BRC | कोलंबो | 2019-20 |
| 40 | यूसुफ पठान (108*) | बड़ौदा बनाम महाराष्ट्र</td> | अहमदाबाद | 2009-10 |
वैभव सूर्यवंशी के लिए लाजवाब 2025
14 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2025 किसी सपने से कम नहीं रहा है। आईपीएल में पहला एक्सपोजर मिला वहां उन्होंने आतिशी शतक ठोक सुर्खियां बटोरीं। उसके बाद यूथ वनडे, यूथ टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की और इस दौरे पर भी शतक ठोका। फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यूथ सीरीज में शतक लगाया।
इंडिया ए के लिए एशिया कप में शतक ठोका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में शतक लगाया उसके बाद अंडर 19 एशिया कप में भी उन्होंने शतक लगाया, उसके बाद अब विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला है। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ यह पारी खेलते हुए अपना नाम खास रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल कर लिया।
