UEFA Euro 2020 Schedule, Teams, Fixtures: कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित किए जाने के बाद अब यूईएफए यूरो कप (UEFA Euro 2020) अपने 16वें संस्करण के लिए तैयार है। 11 जून से 11 स्थानों पर यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसमें 24 देश हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब यह टूर्नामेंट 11 मैदानों पर होगा।

यूरो चैंपियन पुर्तगाल और फीफा विश्व कप विजेता फ्रांस सहित सभी टीमों को छह ग्रुपों में बांटा गया है। हर ग्रुप में चार टीमें हैं। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें और चार सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 26 जून से शुरू होने वाली प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। 11 मेजबान देशों में से सात – डेनमार्क, इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, इटली, रूस और स्पेन ने टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। हंगरी और स्कॉटलैंड ने प्लेऑफ के जरिए से जगह बनाई है। वहीं, रोमानिया और अजरबैजान चूक गए। दो टीमें फिनलैंड और नॉर्थ मैसेडोनिया पहली बार खेलेंगी। मैच रात 12:30 बजे, शाम 6:30 बजे और रात 9:30 बजे से शुरू होंगे।

यूरो कप के लिए ग्रुप (UEFA EURO 2020 GROUPS):

ग्रुप-ए: तुर्की, इटली, वेल्स, स्विट्जरलैंड।
ग्रुप-बी: डेनमार्क, फिनलैंड, बेल्जियम, रूस।
ग्रुप-सी: नीदरलैंड, यूक्रेन, ऑस्ट्रिया, नॉर्थ मैसेडोनिया।
ग्रुप-डी: इंग्लैंड, क्रोएशिया, स्कॉटलैंड, चेक रिपब्लिक।
ग्रुप-ई: स्पेन, स्वीडन, पोलैंड, स्लोवाकिया।
ग्रुप-एफ: हंगरी, पुर्तगाल, फ्रांस, जर्मनी।

यूरो कप शेड्यूल (UEFA Euro 2020 Schedule):

तारीखदिनमैचसमयजगह
12 जूनशनिवारतुर्की vs इटली12:30 AMरोम
12 जूनशनिवारवेल्स vs स्विट्जरलैंड6:30 PMबाकू
12 जूनशनिवारडेनमार्क vs फिनलैंड9:30 PMकोपेनहेगन
13 जूनरविवारबेल्जियम vs रूस12:30 AMसेंट पीटर्सबर्ग
13 जूनरविवारइंग्लैंड vs क्रोएशिया6:30 PMलंदन
13 जूनरविवारऑस्ट्रिया vs नॉर्थ मैसेडोनिया9:30 PMबुखारेस्ट
14 जूनसोमवारनीदरलैंड vs उक्रेन12:30 AMएमस्टर्डम
14 जूनसोमवारस्कॉटलैंड vs चेक रिपब्लिक6:30 PMग्लास्गो
14 जूनसोमवारपोलैंड vs स्लोवाकिया9:30 PMसेंट पीटर्सबर्ग
15 जूनमंगलवारस्पेन vs स्वीडन12:30 AMसेविला
15 जूनमंगलवारहंगरी vs पुर्तगाल 9:30 PMबुडापेस्ट
16 जूनबुधवारफ्रांस vs जर्मनी12:30 AMम्यूनिख
16 जूनबुधवारफिनलैंड vs रूस6:30 PMसेंट पीटर्सबर्ग
16 जूनबुधवारतुर्की vs वेल्स9:30 PMबाकू
17 जूनगुरुवारइटली vs स्विट्जरलैंड12:30 AMरोम
17 जूनगुरुवारयूक्रेन vs नॉर्थ मैसेडोनिया6:30 PMबुखारेस्ट
17 जूनगुरुवारडेनमार्क vs बेल्जियम9:30 PMकोपेनहेगन
18 जूनशुक्रवारनीदरलैंड vs ऑस्ट्रिया12:30 AMएमस्टर्डम
18 जूनशुक्रवारस्वीडन vs स्लोवाकिया6:30 PMसेंट पीटर्सबर्ग
18 जूनशुक्रवारक्रोएशिया vs चेक रिपब्लिक9:30 PMग्लास्गो
19 जूनशनिवारइंग्लैंड vs स्कॉटलैंड12:30 AMलंदन
19 जूनशनिवारहंगरी vs फ्रांस6:30 PMबुडापेस्ट
19 जूनशनिवारपुर्तगाल vs जर्मनी9:30 PMम्यूनिख
20 जूनरविवारस्पेन vs पोलैंड12:30 AMसेविला
20 जूनरविवारइटली vs वेल्स 6:30 PMरोम
20 जूनरविवारस्विट्जरलैंड vs तुर्की9:30 PMबाकू
21 जूनसोमवारनॉर्थ मैसेडोनिया vs नीदरलैंड9:30 PMएमस्टर्डम
21 जूनसोमवारयूक्रेन vs ऑस्ट्रिया9:30 PMबुखारेस्ट
22 जूनमंगलवाररूस vs डेनमार्क12:30 AMकोपेनहेगन
22 जूनमंगलवारफिनलैंड vs इंग्लैंड12:30 AMसेंट पीटर्सबर्ग
23 जूनबुधवारचेक रिपब्लिक vs इंग्लैंड12:30 AMलंदन
23 जूनबुधवारक्रोएशिया vs स्कॉटलैंड12:30 AMग्लास्गो
23 जूनबुधवारस्लोवाकिया vs स्पेन9:30 AMसेविला
23 जूनबुधवारस्वीडन vs पोलैंड9:30 AMसेंट पीटर्सबर्ग
24 जूनगुरुवारजर्मनी vs हंगरी12:30 AMम्यूनिख
24 जूनगुरुवारपुर्तगाल vs फ्रांस12:30 AMबुडापेस्ट
राउंड-16ROUND OF 16
26 जूनशनिवार2A vs 2B 9:30 PM एमस्टर्डम
27 जूनरविवार1A vs 2C 12:30 AMलंदन
27 जूनरविवार1C vs 3D/E/F9:30 PMबुडापेस्ट
28 जूनसोमवार1B vs 3A/D/E/F12:30 AMसेविला
28 जूनसोमवार2D vs 2E2D vs 2Eकोपेनहेगन
29 जूनमंगलवार1F vs 3A/B/C12:30 AMबुखारेस्ट
29 जूनमंगलवार1D vs 2F9:30 PMलंदन
30 जूनबुधवार1E vs 3A/B/C/D12:30 AMग्लास्गो
क्वार्टरफाइनलQUARTER-FINALS
2 जुलाईशुक्रवारWinner 6 vs Winner 5 9:30 PMसेंट पीटर्सबर्ग
3 जुलाईशनिवारWinner 4 vs Winner 212:30 AMम्यूनिख
4 जुलाईरविवारWinner 8 vs Winner 712:30 AMरोम
सेमीफाइनलSEMI-FINALS
7 जुलाईबुधवारWinner QF2 vs Winner QF112:30 AMलंदन
8 जुलाईगुरुवारWinner QF4 vs Winner QF312:30 AMलंदन
फाइनलFINAL
12 जुलाईसोमवारSF1 vs Winner SF212:30 AMलंदन

यूरो कप के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी? (UEFA EURO 2020 LIVE STREAMING):
यूरो कप के मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी टेन 2 (SONY TEN 2) और सोनी टेन 3 (SONY TEN 3) पर होगा। मैचों को आप सोनी लिव (SonyLIV) ऐप पर भी देख सकते हैं।