खेल जगत में अपनी प्रतिभा के दम पर खिलाड़ी कम समय में ही पूरी दुनिया में अपना जलवा बिखेरता है। इसके चलते करोड़ों फैंस के दिलों में वह जगह भी बनाता है और पैसे भी कमाता है। लेकिन, इसके अलावा कभी-कभी सफलता के साथ-साथ खिलाड़ी की जिंदगी से विवाद भी जुड़ जाते हैं जो उसकी सफलताओं पर हावी होते हैं। ऐसी ही कहानी है एनबीए के स्टार Andre Drummond की। जिन्होंने बेहद कम समय में ही बास्केटबॉल की दुनिया में अपना लोहा मनवाया। आंद्रे Detroit Pistons के लिए खेलते हैं लेकिन एक विवाद के चलते उनका नाम काफी सुर्खियों में आया था।

दो मॉडल्स के प्रेग्नेंट होने की थी खबरः करीब एक साल पहले दो इंस्टाग्राम मॉडल्स ने इस स्टार खिलाड़ी पर आरोप लगाया था कि वो आंद्रे के बच्चे की मां बनने वाली हैं। दरअसल, इस खबर की शुरुआत उस वक्त हुई जब Elizabeth Costadoni नामक एक मॉडल ने आरोप लगाया कि वह आंद्रे के साथ रिलेशनसिप में थी और अब उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने अल्ट्रासाउंड का एक वीडियो भी पोस्ट किया था। Elizabeth को कई मौकों पर आंद्रे के साथ देखा भी गया और वह उनके मैच देखने के लिए भी पहुंचती थीं।

 

 

View this post on Instagram

 

24 @y0jae

A post shared by Elizabeth Faith (@elizabethcostadoni) on

लेकिन, यह कहानी यहीं नहीं रुकी और Abigail Russo नामक एक मॉडल ने भी आंद्रे पर आरोप लगाया कि वो उन्हें डेट करती हैं और अब प्रेग्नेंट हैं। खबरों की मानें तो Abigail पूर्व डांसर थी आंद्रे ने कहा कि वो उन्हें जानते तक नहीं हैं। वहीं, एलिजाबेथ की बात करें तो उन्हें आंद्रे के साथ उनके जन्मदिन के मौके पर देखा भी गया था।

हालांकि Abigail के बारे में यह खबरें आईं कि उन्होंने सिर्फ नाम कमाने और चर्चा में रहने के लिए इस तरह का कदम उठाया था। इस बाबत भले ही कोई पुख्ता रिपोर्ट सामने नहीं आई लेकिन फिर भी इस वाकये ने एक समय काफी सुर्खियां बंटोरी थी।