27 अप्रैल यानी गुरुवार को बॉलिवुड एक्टर विनोद खन्ना का निधन हो गया था। इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपने पसंदीदा अभिनेता को याद किया। लेकिन हद तो तब हो गई जब लोग एक्टर विनोद खन्ना की जगह पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को श्रद्धांजलि देने लगे। एक यूजर ने तो कांबली को फुटबॉल प्लेयर ही बता दिया। बार-बार यूजर्स द्वारा टैग किए जाने से विनोद कांबली भी गुस्से में आ गए और उन्होंने एक यूजर को ब्लॉक भी कर दिया।
@firkii नाम के यूजर ने लिखा, वह एक महान क्रिकेटर थे। @srijancse नाम के ट्विटर हैंडल से ट्विट किया गया कि यह जानकर बहुत दुख हुआ कि विनोद कांबली अब नहीं रहे। @akashkrishnan01 ने लिखा कि विनोद कांबली के लिए दो मिनट का मौन। इनके जवाब में @Adepu07Raju नाम के ट्विटर हैंडल ने कहा, भाई विनोद कांबली नहीं विनोद खन्ना इसके बावजूद भी विनोद कांबली के निधन पर ट्विटर यूजर्स के ट्ववीट बंद नहीं हुए। एक यूजर @___kalim___ ने तो हद ही कर दी। उन्होंने लिखा, विनोद कांबली के निधन का सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक महान फुटबॉलर थे। उनका गंजा सिर मेरे फ्यूचर से ज्यादा चमकदार था।
इसके बाद गुस्साए विनोद कांबली ने लिखा, @TweetErrant तुम जैसे लोगों को शर्म आनी चाहिए, जिन्होंने विनोद खन्ना के निधन के ट्वीट में मेरा नाम टैग कर दिया। उन्होंने लिखा, @TweetErrant तुम्हें विनोद खन्ना जैसे महान अभिनेता के लिए सम्मान दिखाना चाहिए। जिन्होंने भी मेरे लिए ट्विट किए हैं, भगवान उन्हें जरूर सजा देगा।
माफी भी मांगी : इसके बाद जिन्होंने विनोद खन्ना की जगह विनोद कांबली को टैग कर दिया था, उन्होंने उनसे माफी भी मांगी। @TweetErrant ने लिखा, मैं माफी चाहता हूं, मैंने गलती से गलत विनोद को टैग कर दिया। मैं सभी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगता हूं। @TweetErrant ने लिखा, मैंने गलती से विनोद खन्ना की जगह विनोद कांबली को टैग कर दिया और वह नाराज हो गए और उन्होंने मुझे ब्लॉक कर दिया।



विनोद कांबली का जवाब:

एेसे मांगी माफी:


