Tokyo Olympics 2020 Day 1: पिछले एक साल से भी अधिक समय से दुनिया को अपनी गिरफ्त में लेने वाली कोविड-19 महामारी के भय को पीछे छोड़ते हुए 32वें ओलंपिक खेलों की एक साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद शुक्रवार को यहां रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरुआत हो गयी जिसमें जापानी संस्कृति और प्रौद्योगिकी की झलक देखने को मिली।

जापान के सम्राट नारूहितो ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थामस बाक, आयोजन समिति की प्रमुख सीको हाशिमोतो, कई अन्य हस्तियों तथा 205 देशों के खिलाड़ियों की मौजूदगी में खेलों के शुरुआत की घोषणा की। इससे एक महीने पहले ही उन्होंने ओलंपिक के दौरान कोरोना वायरस फैलने को लेकर चिंता जतायी थी। उन्होंने कहा, ‘मैं आधुनिक युग के 32वें ओलंपिक खेलों का जश्न मनाते हुए टोक्यो खेलों की शुरुआत की घोषणा करता हूं।’

खेलों के महाकुंभ का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को भारतीय समयानुसार 4.30 PM से हुआ। कोरोना के कारण इस समारोह में सीमित लोग ही देखने को मिले। इस दौरान सभी देशों के कुछ खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स ने इस समारोह में हिस्सा लिया।

टोक्यो ओलंपिक के इस उद्घाटन समारोह का आयोजन टोक्यो के नवनिर्मित नेशनल स्टेडियम में हुआ। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और छह बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरीकॉम के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था और उनके साथ भारत के अन्य खिलाड़ियों और छह अधिकारियों के चेहरे पर मुस्कान और जोश दिख रहा था। भारत के 127 खिलाड़ियों सहित 228 सदस्यीय दल ओलंपिक में भाग ले रहा है लेकिन इनमें से केवल 20 खिलाड़ियों को उदघाटन समारोह में भाग लिया।

भारत ने टोक्यो ओलंपिक के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा है। पहलवान बजरंग पूनिया टोक्यो ओलंपिक 2020 के समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक होंगे।

Live Blog

20:33 (IST)23 Jul 2021
टोक्यो ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी खत्म

इसी के साथ टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी का हुआ समापन।

20:32 (IST)23 Jul 2021
नाओमी ओसाका ने ओलंपिक फ्लेम को जलाया

जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने ओलंपिक फ्लेम को जलाया।

19:57 (IST)23 Jul 2021
जापान के राजा नारोहितो ने ओलंपिक खेलों को ओपन घोषित किया

जापान के राजा नारोहितो ने टोक्यो ओलंपिक खेलों के ओपन होने की घोषणा की।

19:56 (IST)23 Jul 2021
ओलंपिक खेलों के झंडे का हुआ अनावरण

टोक्यो ओलंपिक खेलों के झंडे को लेकर पहुंचे 6 एथलीट।

19:54 (IST)23 Jul 2021
IOC अध्यक्ष थॉमस बाक ने कोरोना योद्धाओं को किया याद

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कोरोना योद्धाओं को याद किया।

19:35 (IST)23 Jul 2021
टोक्यो ओलंपिक प्रमुख ने किया स्वागत

टोक्यो ओलंपिक के प्रमुख सीको हाशिमोतो ने किया सभी का स्वागत।

19:31 (IST)23 Jul 2021
ओलंपिक का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ पूरा

अब समय आ गया है ओलंपिक के शपथ ग्रहण समारोह यानी Oath Taking Ceremony का।

19:28 (IST)23 Jul 2021
ये है ओलंपिक का मोटो

'Faster, Higher, Stronger and Together' है ओलंपिक का नया मोटो ।

19:12 (IST)23 Jul 2021
टीमों की परेड खत्म

ओपनिंग सेरेमनी में देशों की परेड खत्म, होस्ट देश जापान ने की आखिरी परेड।

19:10 (IST)23 Jul 2021
टीमों की परेड खत्म

ओपनिंग सेरेमनी में टीमों की परेड खत्म। होस्ट देश जापान के दल ने की आखिरी परेड।

18:40 (IST)23 Jul 2021
जापान के बेस्ट सेलिंग वीडियो गेम्स की म्यूजिक पर परेड

टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान टीमें जापान के बेस्ट सेलिंग वीडियो गेम्स ड्रैगन क्वेस्ट और फाइनल फैंटेसी

की म्यूजिक पर परेड करते दिखे।

17:25 (IST)23 Jul 2021
खेलमंत्री अनुराग ठाकुर रहे मौजूद

भारतीय दल की परेड के दौरान भारतीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते दिखे।

17:24 (IST)23 Jul 2021
भारतीय दल की परेड शुरू

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और स्टार मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम बने भारत के ध्वजवाहक।

17:15 (IST)23 Jul 2021
टीमों का इंट्रोडक्शन शुरू

ओपनिंग सेरेमनी में देशों के खिलाड़ियों के दल का आना शुरू। ग्रीस के दल से हुई शुरुआत।

17:14 (IST)23 Jul 2021
कोरोना के मृतकों और मृत ओलंपियन को दी गई श्रद्धांजलि

टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में कोरोना से मृत लोगों के साथ-साथ मृत पूर्व ओलंपियन्स को याद किया गया।

17:13 (IST)23 Jul 2021
बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस को मिला ओलंपिक लॉरेल अवॉर्ड

बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस को ओलंपिक लॉरेल अवॉर्ड से नवाजा गया।

16:53 (IST)23 Jul 2021
'Moving Forward' थीम पर शुरू हुई सेरेमनी

'Moving Forward' थीम पर टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की हुई शुरुआत।

16:35 (IST)23 Jul 2021
ओपनिंग सेरेमनी शुरू

टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह आतिशबाजी के साथ हुआ शुरू

16:18 (IST)23 Jul 2021
जापान के राजा करेंगे उद्घाटन

जापान के राजा नारोहितो करेंगे टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन।