बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अभिनय के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी प्रसिद्ध हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले कुछ समय से वह सोशल मीडिया पर वर्कआउट पोस्ट्स शेयर कर रही हैं और बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक्स हस्तियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। इसका अंदाजा इंस्टाग्राम पर पोस्ट उनके लेटेस्ट वीडियो को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। वीडियो में दिशा पटानी 80 किलो भारी बारबेल को उठाती दिख रही हैं।

इतना भारी वजन उठाने के बाद भी दिशा पटानी खुद को अच्छा महसूस कर रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘80 किलो एक रेप, शुक्रिया, राजेंद्र ढोले।’ उनका यह वर्कआउट वीडियो देखने के बाद उनके कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्राफ खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने दिशा पटानी से पूछ ही लिया, ‘नेक्सट लेवल।’ इसके बाद उन्होंने फायर वाली इमोजी भी पोस्ट की। टाइगर शायद उनसे यह पूछना चाहते हैं कि अगली बार वह कितना भारी वजन उठाने वाली हैं।

दिशा की पोस्ट पर टाइगर श्राफ की बहन और जैकी श्राफ की बेटी कृष्णा श्राफ ने भी कमेंट किया। कृष्णा श्राफ ने लिखा, ‘स्ट्रॉन्ग।’ इसके बाद उन्होंने कई सारी फायर वाली इमोजी भी पोस्ट कीं। यही नहीं, फिल्म प्रोड्यूसर, पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस और टाइगर श्राफ की मां आयशा श्राफ ने भी दिशा पटानी की पोस्ट पर कमेंट किया।

आयशा श्राफ ने लिखा, ‘यह वही लड़की है जिसने स्क्वॉट्स मारने शुरू किए थे, वह भी खाली रॉड के सहारे!!! मेहनत!’ दिशा की पोस्ट पर फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला की पत्नी वर्धा खान (Wardha Khan) और उनकी बड़ी बहन खुशबू पटानी के अलावा और भी बहुत से लोगों ने कमेंट्स किए हैं। खुशबू ने लिखा, ‘हे भगवान पुरातन नारी शक्ति का निर्माण।’

दिशा पटानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में सलमान खान स्टारर फिल्म ‘राधेः यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। एकता कपूर की फिल्म ‘केटीना’ में भी वह नजर आने वाली हैं। दिशा पटानी मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलन 2’ में भी यह दिखाई देंगी। इस फिल्म में तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।