न्यूजीलैंड में होने वाले टी20 टूर्नामेंट Super Smash का 16वां सीजन गुरुवार (24 दिसंबर) से शुरू हो गया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में वेलिंगटन फायरबर्ड्स ने ऑकलैंड एसेज को 4 विकेट से रौंद दिया। मौजूदा चैंपियन वेलिंगटन की टीम अब तक तीन बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं, ऑकलैंड एसेज ने 4 फाइनल जीते हैं। उद्घाटन मैच में तीन अर्धशतक लगे, लेकिन वेलिंगटन के फिन एलेन ने तूफानी पारी खेलते हुए 20 गेंद पर पचास रन ठोक दिए।
मैच में टॉस जीतकर वेलिंगटन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ग्रीम बेघिन और सीन सोलिया ने ऑकलैंड को तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.5 ओवर में ही 62 रनों की साझेदारी की। बेघिन 23 गेंद पर 32 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद सोलिया ने विलियम ओ डॉनेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। डॉनेल 24 गेंद पर 3 चौकों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सोलिया 75 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 56 गेंद की पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 133.93 का रहा।
Never mind the smoke coming out of @cummingcraig1‘s ears @sumostevenson, Finn Allen has his 1st Dream11 Super Smash 50! Follow the chase LIVE on @sparknzsport and @TVNZ 1 #SuperSmashNZ pic.twitter.com/FqAgG2oAvw
— Dream11 Super Smash (@SuperSmashNZ) December 24, 2020
कप्तान रॉबर्ट ओ डॉनेल 15 गेंद पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। बेन हॉर्न 2 गेंद पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से एक चौका निकला। जवाब में वेलिंगटन ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन बना लिए। उसके लिए फिन एलेन और ट्रॉय जॉनसन ने अर्धशतकीय पारी खेली। एलेन ने विस्फोटक अंदाज में पारी की शुरुआत की। उन्होंने 20 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया। एलेन ने 23 गेंद की पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 230.43 का रहा।
जॉनसन ने 43 गेंद पर 50 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। फ्रेजर कॉलसन ने 17 गेंद पर 22 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके लगाए। जेमी गिब्सन ने 14 गेंद पर 24 रन बनाए। उन्होंने 2 छक्के लगाए। लॉजी जॉन्स 7 गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। जॉनसन 50 रन बनाकर नाबाद रहे। विलियम सोमरविल और डानरु फर्न्स ने 2-2 विकेट चटकाए। टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला 27 दिसंबर को सेंट्रल ड्रिस्ट्रिक्ट और वेलिंगटन फायरबर्ड्स के बीच खेला जाएगा।
