SA vs SL 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पोर्ट एलिज़ाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अफ्रीका ने डीन एल्गर के रूप में मात्र 15 रन पर अपना पहला विकेट खो दिया। एल्गर के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हाशिम अमला और टेम्बा बावुम अपना खता भी नहीं खोल पाए और पवेलियन लौट गए। दक्षिण अफ्रीका ने मात्र 15 रन पर अपने तीन विकेट गावं दिए। हालांकि एडेन मार्कराम ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। लेकिन वे भी दक्षिण अफ्रीका की लड़खड़ाती पारी को बचा नहीं पाए और 60 रन बनाकर आउट हो गए।

चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर बनाए 185 रन। क्रीज़ पर क्विंटन डी कॉक (68) और कागिसो रबाडा (8) रन बनाकर खेल रहे हैं। डी कॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया है। श्रीलंका के लिए अबतक कसुन राजिथा ने सबसे ज्यादा तीन विश्व फर्नांडो ने दो और इमुथ करुणारत्ने ने एक विकेट चटकाए है।

दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवनः डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस , टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक , वियान मुल्डर, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, डेल स्टेन, डुआने ओलिवियर।

श्रीलंका प्लेइंग इलेवनः इमुथ करुणारत्ने , लाहिरु थिरिमाने, ओशादा फर्नांडो, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजया डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला , सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलेंसिया, कसुन राजिथा, विश्व फर्नांडो।

Live Blog

Highlights

    21:17 (IST)21 Feb 2019
    पहले दिन का खेल खत्म

    पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। श्रीलंका ने 3 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। लाहिरु थिरिमाने 25 और कसुन राजिथा 0 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका अभी भी अफ्रीका से 162 रन पीछे है।

    21:08 (IST)21 Feb 2019
    तीसरा झटका

    कुसल मेडिंस के रुप में श्रीलंका का तीसरा विकेट भी गिर गया है। मेंडिस को डुआने ओलिवियर ने अपना शिकार बनाया। इस तरह श्रीलंका के 60 रन पर 3 बल्लेबाज पवैलियन लौट चुके हैं।

    20:47 (IST)21 Feb 2019
    दूसरा विकेट भी गिरा

    श्री लंका को लगा दूसरा झटका। ओशादा फर्नांडो अपना खाता भी नहीं खोल पाए और डुआने ओलिवियर का शिकार बने। 

    20:21 (IST)21 Feb 2019
    पहला झटका

    श्रीलंका को 25 रन पर पहला झटका लग चुका है। रबाडा ने करुणारत्ने को 17 रन के निजी स्कोर पवैलियन का रास्ता दिखाया।

    19:42 (IST)21 Feb 2019
    23 ओवर शेष

    पहले दिन का खेल खत्म होने में अभी 23 ओवर का खेल बाकी है। ऐसे में अफ्रीकी गेंदबाजों की नजर श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों को जल्द ही पवैलियन भेजने पर होगी।

    19:33 (IST)21 Feb 2019
    श्रीलंका की बैटिंग शुरू

    श्रीलंका की पहली पारी शुरू। दिमुथ करुणारत्ने  और लाहिरु थिरिमाने सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतर चुके हैं।  वहीं गेंदबाजी का जिम्मा संभालने आए हैं रबाडा और डेल स्टेन

    19:21 (IST)21 Feb 2019
    राजिथा और फर्नांडो ने दिखाया कमाल

    राजिथा और फर्नांडो ने झटके 3-3 विकेट। वहीं, धनंजया डी सिल्वा को 2 विकेट मिले

    19:18 (IST)21 Feb 2019
    ऑल आउट मेजबान

    222 रन पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका।

    19:14 (IST)21 Feb 2019
    ऑल आउट के करीब मेजबान

    चाय के बाद भी श्रीलंका के गेंदबाज बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने भले ही 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है लेकिन टीम के 9 विकेट भी गिर चुके हैं। 

    18:23 (IST)21 Feb 2019
    चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका 185/7

    चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर बनाए 185 रन। क्रीज़ पर क्विंटन डी कॉक (68) और कागिसो रबाडा (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।

    17:32 (IST)21 Feb 2019
    डी कॉक का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका 150 रन पार

    क्विंटन डी कॉक का 17वां अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर बनाए 159 रन। क्रीज़ पर क्विंटन डी कॉक (40) और कागिसो रबाडा (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।

    17:21 (IST)21 Feb 2019
    दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा वियान मुल्डरआउट हुए

    एडेन मार्कराम अर्धशतक लगाने के बाद कसुन राजिथा की गेंद पर आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए इस मैच से डेब्यू कर रहे वियान मुल्डर। मुल्डर भी कुछ खास नहीं कर पाए और राजिथा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर बनाए 148 रन। क्रीज़ पर क्विंटन डी कॉक (40) और केशव महाराज (o) रन बनाकर खेल रहे हैं।

    16:40 (IST)21 Feb 2019
    मार्कराम का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका 100 रन पार

    एडेन मार्कराम का शानदार अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट के नुकसान पर बनाए 102 रन। क्रीज़ पर एडेन मार्कराम (53) के साथ क्विंटन डी कॉक (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।

    15:50 (IST)21 Feb 2019
    लंच तक दक्षिण अफ्रीका 73/4

    लंच तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट के नुकसान पर बनाए 73 रन। फाफ डु प्लेसिस 25 रन बनाकर करुणारत्ने की गेंद पर आउट हुए। क्रीज़ पर एडेन मार्कराम (37) रन बनाकर खेल रहे हैं।

    15:15 (IST)21 Feb 2019
    मार्कराम और फाफ डु प्लेसिस ने चौथे विकेट के लिए जोड़े 40 रन

    दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट खोकर बनाए 55 रन, एडेन मार्कराम (28) और फाफ डु प्लेसिस (16) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों की बीच चौथे विकेट की लिए 40 रनों कि साझेदारी हो चुकी है।

    14:48 (IST)21 Feb 2019
    शुरुआती झटकों से लड़खड़ाई पारी

    दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई है। टीम के 35 रन पर ही 3 विकेट गिर गए हैं।