SA vs SL 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पोर्ट एलिज़ाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अफ्रीका ने डीन एल्गर के रूप में मात्र 15 रन पर अपना पहला विकेट खो दिया। एल्गर के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हाशिम अमला और टेम्बा बावुम अपना खता भी नहीं खोल पाए और पवेलियन लौट गए। दक्षिण अफ्रीका ने मात्र 15 रन पर अपने तीन विकेट गावं दिए। हालांकि एडेन मार्कराम ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। लेकिन वे भी दक्षिण अफ्रीका की लड़खड़ाती पारी को बचा नहीं पाए और 60 रन बनाकर आउट हो गए।
चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर बनाए 185 रन। क्रीज़ पर क्विंटन डी कॉक (68) और कागिसो रबाडा (8) रन बनाकर खेल रहे हैं। डी कॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया है। श्रीलंका के लिए अबतक कसुन राजिथा ने सबसे ज्यादा तीन विश्व फर्नांडो ने दो और इमुथ करुणारत्ने ने एक विकेट चटकाए है।
दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवनः डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस , टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक , वियान मुल्डर, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, डेल स्टेन, डुआने ओलिवियर।
श्रीलंका प्लेइंग इलेवनः इमुथ करुणारत्ने , लाहिरु थिरिमाने, ओशादा फर्नांडो, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजया डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला , सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलेंसिया, कसुन राजिथा, विश्व फर्नांडो।
पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। श्रीलंका ने 3 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। लाहिरु थिरिमाने 25 और कसुन राजिथा 0 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका अभी भी अफ्रीका से 162 रन पीछे है।
कुसल मेडिंस के रुप में श्रीलंका का तीसरा विकेट भी गिर गया है। मेंडिस को डुआने ओलिवियर ने अपना शिकार बनाया। इस तरह श्रीलंका के 60 रन पर 3 बल्लेबाज पवैलियन लौट चुके हैं।
श्री लंका को लगा दूसरा झटका। ओशादा फर्नांडो अपना खाता भी नहीं खोल पाए और डुआने ओलिवियर का शिकार बने।
श्रीलंका को 25 रन पर पहला झटका लग चुका है। रबाडा ने करुणारत्ने को 17 रन के निजी स्कोर पवैलियन का रास्ता दिखाया।
पहले दिन का खेल खत्म होने में अभी 23 ओवर का खेल बाकी है। ऐसे में अफ्रीकी गेंदबाजों की नजर श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों को जल्द ही पवैलियन भेजने पर होगी।
श्रीलंका की पहली पारी शुरू। दिमुथ करुणारत्ने और लाहिरु थिरिमाने सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतर चुके हैं। वहीं गेंदबाजी का जिम्मा संभालने आए हैं रबाडा और डेल स्टेन
राजिथा और फर्नांडो ने झटके 3-3 विकेट। वहीं, धनंजया डी सिल्वा को 2 विकेट मिले
222 रन पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका।
चाय के बाद भी श्रीलंका के गेंदबाज बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने भले ही 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है लेकिन टीम के 9 विकेट भी गिर चुके हैं।
चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर बनाए 185 रन। क्रीज़ पर क्विंटन डी कॉक (68) और कागिसो रबाडा (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
क्विंटन डी कॉक का 17वां अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर बनाए 159 रन। क्रीज़ पर क्विंटन डी कॉक (40) और कागिसो रबाडा (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
एडेन मार्कराम अर्धशतक लगाने के बाद कसुन राजिथा की गेंद पर आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए इस मैच से डेब्यू कर रहे वियान मुल्डर। मुल्डर भी कुछ खास नहीं कर पाए और राजिथा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर बनाए 148 रन। क्रीज़ पर क्विंटन डी कॉक (40) और केशव महाराज (o) रन बनाकर खेल रहे हैं।
एडेन मार्कराम का शानदार अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट के नुकसान पर बनाए 102 रन। क्रीज़ पर एडेन मार्कराम (53) के साथ क्विंटन डी कॉक (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।
लंच तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट के नुकसान पर बनाए 73 रन। फाफ डु प्लेसिस 25 रन बनाकर करुणारत्ने की गेंद पर आउट हुए। क्रीज़ पर एडेन मार्कराम (37) रन बनाकर खेल रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट खोकर बनाए 55 रन, एडेन मार्कराम (28) और फाफ डु प्लेसिस (16) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों की बीच चौथे विकेट की लिए 40 रनों कि साझेदारी हो चुकी है।
दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई है। टीम के 35 रन पर ही 3 विकेट गिर गए हैं।