साउथ अफ्रीका-इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच में बाजी 5 विकेट से इंग्लैंड के नाम रही। इंग्लैंड ने कप्तान इयॉन मोर्गन की नाबाद तूफानी पारी 57 रन (22 गेंद) से मैच और सीरीज 2-1 से अपने नाम की। मोर्गन ने अपनी पारी में 7 छक्के मारे। इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर (57 रन 29 गेंद) और बेयरस्टॉ (64 रन 34 गेंद) ने अर्द्धशतकीय पारी खेल इंग्लैंड की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
इंग्लैड ने जीत के लिए मिले 223 रन के लक्ष्य को 5 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने 55 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस मुकाबले में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया था। क्लासेन और बवूमा ने तूफानी पारी खेली, जिसके दम पर इंग्लैंड के सामने साउथ अफ्रीका ने 223 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड की तरफ से मोइन अली और बेन स्टोक्स ने 2-2 विकेट हासिल किए। इस सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी थी तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल की है।
इंग्लैड में इयॉन मोर्गन की 57 रनों की नाबाद तूफानी पारी की बदौलत 5 विकेट से जीत दर्ज की।
एक विकेट गिरने के बाद बटलर कमाल की लय में खेलते दिख रहे हैं और 23 गेंद पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 8वें ओवर का खेल चल रहा है और इंग्लैंड का स्कोर अब 89 पर पहुंच गया है।
5वें ओवर का खेल चल रहा है और बटलर-बेयरस्टो की जोड़ी ने आतिशी लय में बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। साउथ अफ्रीका को विकेट की दरकार है।
223 रनों के जवाब में उतरी इंग्लैंड को पहला झटका लगा है और जेसन राय 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।
223 रनों के जवाब में अब इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन राय और जोस बटलर की जोड़ी मैदान में आ गई है। दोनों को आतिशी शुरुआत करनी होगी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने क्लासेन और बवूमा की शानदार पारी के चलते इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य दिया है।
16वें ओवर का खेल चल रहा है और क्लासेन कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। 29 गेंद में वह 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 172 पर पहुंच गया है।
15वें ओवर का खेल चल रहा है और क्लासेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केवल 23 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया है। इसी के साथ साउथ अफ्रीका का स्कोर 150 के पार चला गया है।
13वें ओवर का खेल चल रहा है और साउथ अफ्रीका की टीम ने तीन विकेट खोकर 120 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। क्लासेन खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।
डिकॉक के बाद बवूमा भी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। आदिल रााशिद को यह सफलता मिली है। 86 के स्कोर पर इंग्लैेंड को दूसरी सफलता मिली है।
डिकॉक के आउट होने के बाद अब दुसैन मैदान में आ गए हैं। डिकॉक ने 35 रनों की तोबड़तोड़ पारी खेली है। 8 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 86 पर पहुंच गया है।
8वां ओवर लेकर बेन स्टोक्स आए थे और इस ओवर की चौथी गेंद पर डिकॉक अपना विकेट गंवा बेठे हैं। 84 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को पहला झटका लगा है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज डिकॉक और दुसैन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 64 रन बना लिए हैं। डिकॉक और दुसैन दोनों ही आक्रामक लय में खेलते दिख रहे हैं।
चौथा ओवर लेकर जार्डन आए थे और इस ओवर में डिकॉक ने छक्कों की हैट्रिक लगा दी है। इसी के साथ साउथ अफ्रीका का स्कोर 50 के पार चला गया है।
तीसरा ओवर लेकर मार्क वुड आए थे और इस ओवर की पहली गेंद पर डिकॉक ने छक्का जड़ा तो उसके बाद फिर बवूमा ने भी एक कमाल का शॉट लगाया है।
डिकॉक और बवूमा ने आतिशी शुरुआत की है और चौके-छक्के की बारिश हो रही है। 2 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 17 पर पहुंच गया है।
इस मुकाबले की शुरुआत में बतौर सलामी बल्लेबाज क्विटन डिकॉक और बवूमा की जोड़ी अब मैदान में आ गई है। वहीं, पहला ओवर लेकर मोइन अली आए हैं।
इस मुकाबले में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी चुनी है। ऐसे में इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को ठोस शुरुआत करनी होगी। सभी की निगाहें डिकॉक की बल्लेबाजी पर होगी।
जेसन रॉय, जोस बटलर (डब्ल्यू), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, इयोन मोर्गन (सी), बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस जॉर्डन, टॉम कुरेन, आदिल राशिद, मार्क वुड
क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू / सी), टेम्बा बावुमा, रासी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ड्वाइन प्रीटोरियस, एंडिले फेहलुकवे, डेल लेयन, तबरेज शम्सी, लुंगी एनगिडी, ब्योर्न फोर्टुइनिन