South Africa vs Australia, SA vs AUS 2nd ODI Cricket Score Streaming Online Updates: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी ने बुधवार रात (भारतीय समयानुसार) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की पुंगी बजा दी। उन्होंने 58 रन देकर 6 विकेट लिए। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने ब्लोमफोंटेन के मैनगाउंग ओवल (Mangaung Oval, Bloemfontein) पर खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने 3 मैच की सीरीज भी अपने नाम कर ली। सीरीज के पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने 74 रन से जीत हासिल की थी।
लुंगी मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। उनके टीम साथी जानेमैन मलान भी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जानेमैन मलान ने 139 गेंद पर नाबाद 129 रन की पारी खेली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एरोन फिंच और डीऑर्सी शॉर्ट के 69-69 रन की बदौलत 50 ओवर में 10 विकेट पर 271 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 48.3 ओवर में 4 विकेट पर 274 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका ने इस मैदान पर खेले गए पिछले 18 वनडे मैचों में से सिर्फ 4 में ही हार का सामना किया है। यदि उसके आखिरी 11 वनडे मैचों की बात करें तो वह एक में ही हारा है। हालांकि, पिछले 11 में से 4 मैच उसने जिम्बाब्वे और केन्या के खिलाफ खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ब्लोमफोंटेन में अब तक 4 वनडे खेले हैं। इनमें से उसने दो बार दक्षिण अफ्रीका को हराया है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका को उसके घरेलू मैदान पर 2011 के बाद से नहीं हरा पाई है। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 11 वनडे मैचों में से 10 में जीत हासिल की है।


एरोन फिंच अपना अर्धशतक बनाने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के के दम पर 87 गेंद पर 69 रन की पारी खेली। वे जब आउट हुए तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 28.2 ओवर में 158 रन था। उन्हें विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक ने लपका। फिंच की जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज मिशेल मार्श क्रीज पर आए हैं।
लुंगी ने डेविड वार्नर को पवेलियन भेजने के बाद 13वें ओवर में 2 गेंद पर 2 विकेट लिए। पहले उन्होंने स्टीव स्मिथ को स्मट्स के हाथों मिड-विकेट पर लपकवाया। स्मिथ ने 17 गेंद पर 13 रन बनाए। अगली गेंद पर उन्होंने मार्नस लबुशने जानेमैन मलान के हाथों बैकवर्ड पॉइंट पर कैच करा दिया। लबुशने खाता भी नहीं खोल पाए। लबुशने लुंगी का 50वां वनडे शिकार बने। लुंगी दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे कम वनडे में 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
सातवां ओवर लुंगी एंगिडी लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर ही डेविड वार्नर को पवेलियन की राह दिखा दी। वार्नर ने लुंगी की इस गेंद को आगे निकलकर मारने की कोशिश की, लेकिन शॉट पूरी तरह से उनके बल्ले पर नहीं आया और कवर में जानेमैन मलान ने उनका कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। वार्नर की जगह स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एरोन फिंच और डेविड वार्नर ने पारी की शुरुआत की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज पहला ओवर लेकर आए। 5 ओवरों के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बिना विकेट खोए 37 रन बना लिए थे। फिंच 13 और वार्नर 24 रन बनाकर खेल रहे थे।
दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डिकॉक (कप्तान/विकेटकीपर), जानेमैन मलान, जेजे स्मट्स, काइल वेरिन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवेओ, केशव महाराज, एनरिक नोर्ट्जे, लुंगी एंगिडी, तबरिज शम्सी।
ऑस्ट्रेलिया : एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, एश्टन अगर, डीआर्सी शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम जम्पा।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एरोन फिंच और डेविड वार्नर ने पारी की शुरुआत की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज पहला ओवर लेकर आए। 5 ओवरों के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बिना विकेट खोए 37 रन बना लिए थे। फिंच 13 और वार्नर 24 रन बनाकर खेल रहे थे।