ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जमाया। इंग्लिस ने इस टेस्ट के साथ ही अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने शतक लगा दिया। हालांकि शतक लगाने के बाद वह ज्यादा समय क्रीज पर नहीं टिक पाए चार गेंदे ही खेलकर पवेलियन लौट गए।
माता-पिता हुए भावुक
जोश इंग्लिस पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने 90 गेंदों में ही अपने 100 रन पूरे कर लिए। यॉर्कशायर में पैदा हुआ यह खिलाड़ी 102 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। इंग्लिस के माता-पिता मैच देखने आए थे और बेटे के शतक के बाद भावुक नजर आए। वह वैंडरसे की गेंद पर मेंडिस को कैच थमाकर आउट हुए। उनकी इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया को भी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
बीते 10 सालों में ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई
इंग्लिस बीते 10 सालों में ऑस्ट्रेलिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने डेब्यू मैच ही शतक जमाया है। इससे पहले 2015 में एडम वोग्स ने अपने पहले ही मैच में शतकीय पारी खेली। वोग्स भी इंग्लिस की तरह वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के ही हैं। वहीं वह कुल मिलाकर वह 21वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है जिन्होंने यह कारनामा किया है।
दूसरा सबसे तेज शतक
जोश इंग्लिस का डेब्यू मैच में यह शतक दूसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने ड्वेन स्मिथ और पृथ्वी शॉ को पीछे छोड़ा। स्मिथ ने 2023 में केपटाउन में 93 गेंदों में शतक लगाया था वहीं शॉ ने राजकोट में अपने डेब्यू टेस्ट में 99 गेंदों शतकीय पारी खेली थी। यह रिकॉर्ड अब भी शिखर धवन के नाम है जिन्होंने 2013 में मोहाली में अपने टेस्ट डेब्यू में महज 85 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन टी तक पांच विकेट खोकर 600 रन बना लिए थे। उस समय तक एलेक्स कैरी 25 और ब्यू वेबस्टर 10 रन बनाकर ऱेल रहे थे। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 252 रनों की पारी खेली। वहीं स्टीव स्मिथ ने 141 रन बनाए। स्मिथ के लिए यह शतक काफी अहम साबित हुआ। यहां क्लिक करके जानें स्टीव स्मिथ ने अपनी पारी से किस खास क्लब में जगह बनाई है।