देश की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग आईएसएल के दूसरे दिन ही बड़ा उलटफेर देखने को मिला। शनिवार को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने मजबूत मुंबई सिटी एफसी को 1-0 से हरा दिया। मुंबई के खिलाफ उसकी ये 13 मैचों में कुल चौथी जीत ही है। जनवरी में खेले गए पिछले सीजन के मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

नॉर्थईस्ट को 49वें मिनट में पहला पेनल्टी मिला। इस पर टीम के स्टार खिलाड़ी कवेसी एपियाह ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इससे पहले हाफ टाइम तक दोनों टीमें स्कोर करने में नाकाम रही थी। मुंबई सिटी के अहमद जाहू को मैच के 42वें मिनट में मैच रेफरी ने मैदान से बाहर कर दिया। उन्हें खतरनाक टैकल करने के कारण रेड कार्ड दिखाया गया।

मुंबई सिटी की टीम कभी आईएसएल नहीं जीत पाई है। उसे उम्मीद थी कि नए कोच सर्जियो लोबेरा के मार्गदर्शन में उसकी किस्मत बदलेगी, लेकिन पहले ही मैच में टीम को झटका लगा है। लोबेरा के मार्गदर्शन में एफसी गोवा ने 2019 में सुपर कप खिताब जीता था, जबकि टीम आईएसएल में उप विजेता भी रही।

दूसरी ओर, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की टीम नए कोच गेरार्ड नुस के मार्गदर्शन में पिछले सत्र के खराब प्रदर्शन की निराशा को पीछे छोड़ने के लिए उतरी है। उसने पहले मैच में बेहतरीन डिफेंडिंग से अपनी उम्मीदें जगाई हैं।

Live Blog

21:31 (IST)21 Nov 2020
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की शानदार जीत

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने मजबूत मुंबई सिटी एफसी को 1-0 से हरा दिया। मुंबई के खिलाफ उसकी ये 13 मैचों में कुल चौथी जीत ही है। जनवरी में खेले गए पिछले सीजन के मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

21:12 (IST)21 Nov 2020
आखिरी 10 मिनट का खेल बाकी

80 मिनट का खेल हो चुका है। नॉर्थईस्ट की टीम अभी भी 1-0 से आगे है। आखिरी के 10 मिनट में वो इस लीड को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, मुंबई की टीम कम से कम एक गोल कर मैच को बराबरी पर लाना चाहेगी। उसे अपने खेल में और ज्यादा आक्रामकता लानी होगी।

21:02 (IST)21 Nov 2020
नॉर्थईस्ट की टीम आक्रामक होकर खेल रही

पहला गोल करने के बाद नॉर्थईस्ट की टीम आक्रामक होकर खेल रही है। टीम के खिलाड़ी लगातार गोल करने के लिए मूव बना रहे हैं। अगर नॉर्थईस्ट की टीम आज मैच जीत जाती है तो टूर्नामेंट का ये बड़ा उलटफेर होगा। 70 मिनट तक नॉर्थईस्ट की टीम 1-0 से आगे है।

20:49 (IST)21 Nov 2020
एपिया ने किया पहला गोल

नॉर्थईस्ट ने मैच में 1-0 की बढ़त बना ली है। नॉर्थईस्ट को 49वें मिनट में पहला पेनल्टी मिला। इस पर टीम के स्टार खिलाड़ी कवेसी एपिया ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 

20:16 (IST)21 Nov 2020
जाहू को दिखाया गया रेड कार्ड

मुंबई सिटी के अहमद जाहू को मैच के 42वें मिनट में मैच रेफरी ने मैदान से बाहर कर दिया। उन्हें खतरनाक टैकल करने के कारण रेड कार्ड दिखाया गया। जाहू को टीम का प्लेमेकर कहा जाता है। वे लगातार गोल बनाने में कामयाब रहते हैं।

20:11 (IST)21 Nov 2020
सार्थक को मिला यलो कार्ड

मुंबई सिटी के खिलाड़ी सार्थक को मैच का पहला यलो कार्ड दिखाया गया। 37वें मिनट में इस डिफेंडर ने नॉर्थईस्ट के खिलाड़ी को मैदान पर गिरा दिया। नॉर्थईस्ट की टीम धीरे-धीरे मैच में अपना दबदबा बना रही है। उसे लगातार कॉर्नर भी मिल रहे हैं, हालांकि टीम गोल करने में अब तक नाकाम रही है।

20:03 (IST)21 Nov 2020
मुंबई को करना पड़ा बदलाव

मुंबई सिटी को पहले ही हाफ में टीम में बदलाव करना पड़ा है। रेनियर फर्नाडेज ने खुद को चोटिल कर लिया है। उनके स्थान पर 26वें मिनट में फारुख चौधरी को मैदान पर भेजा गया है। मुंबई की टीम लगातार गोल करने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही है। टीम नॉर्थईस्ट के डिफेंस को भेद नहीं पा रही है।

19:58 (IST)21 Nov 2020
20 मिनट में नहीं हुआ कोई गोल

मुंबई सिटी और नॉर्थईस्ट के बीच रोमांचक मैच जारी है। मुंबई का अब तक बॉल पजेशन शानदार रहा है। उसने लगातार गोल करने के लिए मूव बनाए हैं, लेकिन उसे अब तक सफलता नहीं मिली है। दूसरी ओर , नॉर्थईस्ट की टीम डिफेंस में ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। उसने कई गोल को रोका है। 

19:39 (IST)21 Nov 2020
मुंबई की आक्रामक शुरुआत

मुंबई सिटी के खिलाड़ियों ने मैच में आक्रामक शुरुआत की है। वे लगातार पजेशन बनाए हुए हैं। शुरुआती मिनटों में नॉर्थईस्ट की टीम बिखरी हुई नजर आ रही है। मुंबई की टीम में कई धुरंधर फुटबॉलर हैं। वे मैच में ताबड़तोड़ गोल करना चाहेंगे।

19:38 (IST)21 Nov 2020
मुंबई की आक्रामक शुरुआत

मुंबई सिटी के खिलाड़ियों ने मैच में आक्रामक शुरुआत की है। वे लगातार पजेशन बनाए हुए हैं। शुरुआती मिनटों में नॉर्थईस्ट की टीम बिखरी हुई नजर आ रही है। मुंबई की टीम में कई धुरंधर फुटबॉलर हैं। वे मैच में ताबड़तोड़ गोल करना चाहेंगे।

19:10 (IST)21 Nov 2020
MUMBAI CITY FC Starting XI

अमरिंदर सिंह (गोलकीपर), मोहम्मद रकीप, सार्थक गोलुई, मंदार राव देसाई, अहमद जोहुहा, हर्नान संताना, ह्यूगो बोमस, रेनियर फर्नांडेस, रॉवलिन बोर्गेस, एडम ले फोन्ड्रे,
बार्थोलोमेव ओगबेचे।

Substitutes
फूर्बा लचेन्पा, अमेय रानावडे, मुर्ताडा फॉल, वॉलपुइया, विद्यानंद सिंह, सीवाई गोडार्ड, विग्नेश दक्षिणमूर्ति, फारुख चौधरी, बिपिन सिंह।

19:10 (IST)21 Nov 2020
NORTHEAST UNITED FC Starting XI

शुभाशीष रॉय (गोलकीपर), गुरजिंदर कुमार, आशुतोष मेहता, डायलन फॉक्स, बेंजामिन लैम्बॉट, खासा कैमारा, लालरेम्पुइया फनाई, लालेन्गमाविया, निनथोइंगानबा मीटेई, कवेसी अपिया, लुइस मचाडो।

Substitutes
गुरमीत, प्रोवात लाकरा, निम डोर्जी. राकेश प्रधान, मशूर शरीफ, इमरान खान, फेड्रिको गेलेगो, इद्रिसा सिला, ब्राइटो पीएम।