भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियां अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी का भी नाम इसमें शामिल है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो नजर आ रहा है जिसमें युजवेंद्र चहल, विराट कोहली, एमएस धोनी और युवराज सिंह की पत्नी नजर आ रही हैं। हालांकि, यह एक स्पूफ वीडियो है लेकिन इसमें क्रिकेटर्स की पत्नियों के रियल वीडियोज का इस्तेमाल किया गया है।
इस वीडियो को दरअसल WiZLO (यूट्यूबर) द्वारा एडिट किया गया है। इसमें क्रिकेटर्स की पत्नियों के रियल वीडियोज के कुछ पार्ट्स उठाए गए हैं और यूट्यूबर ने उसके हिसाब से सवाल बनाकर इसे एडिट किया है। इसलिए हम इसे स्पूफ वीडियो कहे रहे हैं। इस वीडियो में साक्षी धोनी, अनुष्का शर्मा और धनश्री वर्मा बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वहीं हेजल कीच का नेटवर्क कनेक्शन खराब रहता है।
साक्षी धोनी से जब पूछा जाता है कि एमएस धोनी को घर पर किसी बात पर गुस्सा आता है या वहां भी वह कूल रहते हैं। जवाब में साक्षी कहती हैं कि,’उन्हें (एमएस धोनी) सिर्फ मुझपे गुस्सा आता है। मैं ही सिर्फ उन्हें गुस्सा दिला सकती हूं। मेरे अलावा वह कभी किसी चीज पर गुस्सा नहीं होते हैं। मुझपर होना भी चाहिए क्योंकि मैं उनकी सबसे करीबी भी हूं।’
वहीं युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने भी इस वीडियो में खूब बातचीत की। वह किशोर कुमार का फेमस गाना नीले-नीले अंबर भी गाती नजर आईं। वहीं जब उनसे पूछा गया कि चहल को उनका डांस पसंद है या गाना तो उन्होंने बताया कि,’चहल मेरे डांस को पसंद करते हैं क्योंकि मैं उन्हें डांस सिखाती भी हूं।’
इस वीडियो में अनुष्का शर्मा भी हैं जो बॉलीवुड को लेकर बात करती नजर आती हैं। वह आलिया भट्ट की एक्टिंग को पसंद करने की बात बताती हैं। वह कहती हैं कि, आलिया काफी नेचुरल एक्टर हैं और इसलिए मैं उन्हें स्क्रीन पर देखना पसंद करती हूं। साथ ही मोहित चौहान और अरिजित सिंह को अपना पसंदीदा गायक भी बताती हैं।
गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल शादी के पहले धनश्री वर्मा के डांस क्लास में हिस्सा लेते थे। वहीं से लॉकडाउन के दौरान उन्हें अपनी टीचर धनश्री से प्यार हो गया था और दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी कर ली थी। इस वीडियो में जो बातचीत दिखाई गई है वह रियल नहीं है लेकिन सभी क्रिकेटर्स की पत्नियों के वीडियो और उनके शब्द रियल हैं।
