सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 के ऑक्शन से पहले अपने स्टार खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन को रिटेन किया था। उनके लिए यह फैसला सही साबित होता दिख रहा है। हेनरिक क्लासेन ने भारत से मीलों दूर साउथ अफ्रीका से ही हैदराबाद की मैनेजमेंट को अपने बल्ले से बड़ी गुडन्यूज दी है।

एमआई केपटाउन ने बनाए 207 रन

क्लासेन इस समय साउथ अफ्रीका टी20 लीग में खेल रहे हैं। यहां वह हैदराबाद नहीं बल्कि डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं। गुरुवार को डरबन का सामना एमआई केपटाउन से था। केपटाउन ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए थे। टीम के लिए रियान रिकलटन ने 87 और कायरन पोलार्ड ने छोटी पर तूफानी पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने अपनी विस्फोटक पारी के दम पर डरबन के खिलाफ जीत दिलाई।

क्लासेन ने खेली तूफानी पारी

केपटाउन की शुरुआत अच्छी नहीं थी और उन्होंने 12 रन के स्कोर पर दो विकेट खो दिए थे। क्लासेन ने टीम की पारी को संभाला। उन्होंने 35 गेंदों में 85 रन बनाए जिसमें चार चौके और 8 छक्के शामिल थे। 242.86 के स्ट्राइक रेट से खेली गई पारी ने केपटाउन को बारिश से बाधित इस मैच में जीत दिला दी। टीम ने 16.3 ओवर में टीम ने 177 रन बनाए।

टी20 लीग के लिए टेस्ट को कहा अलविदा

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 8 जनवरी को साउथ अफ्रीका टी20 लीग से पहले लाल गेंद के फॉर्मेट को तत्काल प्रभाव से छोड़ दिया था। 32 साल के हेनरिक क्लासेन ने साउथ अफ्रीका के लिए चार ही टेस्ट मैच खेले थे। भारत के खिलाफ हेनरिक क्लासेन ने वनडे और टी20 सीरीज के मैच खेले थे। हालांकि टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था। इसी के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट को छोड़ दिया था।