श्रीलंका की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अच्छी स्थिति में पहुंच गई है। मैच के दूसरे दिन टीम ने साउथ अफ्रीका के 358 के स्कोर के जवाब में तीन विकेट खोकर 242 रन बना लिए हैं। इस मैच के दौरान श्रीलंकाई गेंदबाज ने अपनी गेंद से कगिसो रबाडा का बल्ला तोड़ दिया।

कगिसो रबाडा का बल्ला टूटा

साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा बल्लेबाजी कर रहे थे तभी वह लाहिरू कुमारा की गेंद का शिकार बने। 89वें ओवर की तीसरी गेंद पर रबाडा ने डिफेंड करने की कोशिश की। हालांकि गेंद ज्यादा बाउंस हो गई और बल्ले के हैंडल पर लगी। गेंद लगते ही हैंडल टूट गया। बल्ले का हैंडल लटक रहा था।

साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर का शतक

रबाडा ने बल्ले को देखा और फिर लाहिरू की ओर देखा। उन्हें अपना बल्ला बदलना पड़ा। रबाडा इसके बाद असित फर्नांडो का शिकार बने। 100वें ओवर की पांचवीं गेंद पर फर्नांडो ने रबाडा को बोल्ड किया। यह तेज गेंदबाज 40 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटा। साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर वेरेयने ने बनाए। 133 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली। वहीं रिकलटन ने भी शतकीय पारी खेली। 250 गेंदों में 101 रन बनाए।

SMAT: T20 में सबसे ज्यादा नाइनटीज पर आउट होने वाले प्लेयर बने CSK के कप्तान; एक साथ तोड़ा रोहित, राहुल, धवन का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका ने बनाए 358 रन

कप्तान टेंबा बावुमा ने 78 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से लाहिरु कुमारा ने चार, अतिस फर्नांडो ने तीन, विश्वा फर्नांडो ने दो और प्रभात जयसूर्या ने एक विकेट लिया। साउथ अफ्रीकी टीम 358 के स्कोर पर ऑलआउट हुई।

टेस्ट मुकाबले के बीच ही साउथ अफ्रीका को एक और बड़ा झटका लगा है। जेपी डुमिनी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए दक्षिण अफ्रीका की सीमित ओवरों की टीम के बल्लेबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। डुमिनी ने पिछले साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच का पद संभाला था। सीएसए ने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति के बाद तुरंत प्रभाव से अपना पद छोड़ दिया है।