Ronaldinho With Two Girl Friends: ब्राजील की वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा रहे रोनाल्डिन्हो की निजी जिंदगी में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को जाली पासपोर्ट के सहारे पराग्वे में घुसने के आरोप में आसुनसियोन में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, कुछ महीनों पहले तक वे एक ही घर में अपनी 2-2 गर्लफ्रेंड्स प्रिस्किला कोल्हो और बीट्रिज सूजा के साथ बड़े आराम से रहते थे। वे बिल्कुल बॉलीवुड फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के गोविंदा जैसी जिंदगी जी रहे थे।
2018 में ऐसी खबरें आईं थीं कि रोनाल्डिन्हो एक ही दिन अपनी दोनों गर्लफ्रेंड्स के साथ शादी करेंगे। हालांकि, रोनाल्डिन्हो ने बाद में इससे इंकार किया था। दिसंबर 2018 में प्रिस्किला ने रोनाल्डिन्हो के खिलाफ मुकदमा दायर कर 70 मिलियन पाउंड (करीब 616 करोड़ रुपए) के हर्जाने की मांग की। प्रिस्किला रोनाल्डिन्हो के साथ पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में थीं।
रोनाल्डिन्हो ने 2018 में ही फुटबॉल से संन्यास लिया था। बता दें कि रोनाल्डिन्हो को कुछ महीने पहले ही ब्राजील का टूरिज्म एम्बेसेडर भी बनाया गया था। यह तब था जब वे देश छोड़कर जाने की स्थिति में नहीं हैं। मई 2019 में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के दंड स्वरूप उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था।
प्रिस्किला की मां मारिया एलडेनिस डो सैंटोज की मानें तो दिसंबर 2018 से पहले तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। रोनाल्डिन्हो रियो डि जेनेरियो स्थित अपनी हवेली में प्रिस्किला और बीट्रिज के साथ बड़े आराम से रह रहे थे। वे दोनों का बहुत ज्यादा ख्याल रखते थे। दोनों को एक तरह का ही गिफ्ट देते थे। जहां भी घूमने जाते थे, प्रिस्किला और बीट्रिज दोनों को साथ ले जाते थे।
मारिया के मुताबिक, रोनाल्डिन्हो के घर में प्रिस्किला और बीट्रिज दोनों के अलग-अलग बेडरूम थे। रोनाल्डिन्हो एक दिन प्रिस्किला और एक दिन बीट्रिज के साथ रहते थे। वे दोनों को खर्च के लिए हर महीने 1500 पाउंड (करीब 1.32 लाख रुपए) देते थे। दोनों को एक ही तरह के गिफ्ट देते थे। एक बार रोनाल्डिन्हो ने दोनों को एक-एक रोलेक्स वाच दी थी। वे जहां कहीं भी जाते थे, प्रिस्किला और बीट्रिज को साथ लेकर जाते थे। प्रिस्किला अपनी ऐशोआराम नुमा जिंदगी के पल वीडियो कॉलिंग के जरिए अक्सर अपनी मां के साथ साझा करती थी।
प्रिस्किला और रोनाल्डिन्हो की मुलाकात 2012 में ब्राजील के दक्षिण पूर्व शहर बेलो होरीजोंटे में हुई थी। प्रिस्किला मूल रूप से बेलो होरीजोंटे की रहने वाली हैं। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। 2016 में प्रिस्किला ने अपनी एक पार्टी में बीट्रिज को भी इनवाइट किया। रोनाल्डिन्हो ने बीट्रिज को देखा और उस पर उनका दिल आ गया। लेकिन वे प्रिस्किला को भी बहुत ज्यादा प्यार करते थे। ऐसे में रोनाल्डिन्हो ने दोनों के साथ जिंदगी गुजारने का फैसला किया था।
दिसंबर 2018 में प्रिस्किला ने बताया कि रोनाल्डिन्हो अब अकेले ही पार्टी में जाते हैं। वे रात-रात भर घर नहीं आते हैं। प्रिस्किला की मानें तो रोनाल्डिन्हो किसी तीसरी महिला के साथ प्यार में पड़ गए हैं। इसी कारण प्रिस्किला ने उनके साथ अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला किया।