रियो ओलंपिक में 5000 मीटर की दौड़ के दौरान दो एथलीटों ने बेहद प्रेरणादायक नजारा पेश किया। हुआ कुछ यूं कि अमेरिका की एब्बे डी एग्नोस्टिनो और न्यूजीलैंड की निक्की हैम्ब्लिन रेस में 3000 मीटर की दूरी तय करने के बाद एक छोटी सी दुर्घटना का शिकार हो गईं। एग्नोस्टिनो हैम्ब्लिन की हील से टकरा गईं जिसके बाद दोनों ही रनर जमीन पर गिर पड़ीं। लेकिन बजाए इस बात से निराश होने के कि दोनों का इस साल का ओलंपिक में जीतने का सपना चकनाचूर हो जाएगा, दोनों धावकों ने कुछ ऐसा नजारा पेश किया जो ओलंपिक खेलों के खत्म होने के बाद भी जिंदा रहेगा।

top moments in rio olympics, inspirational moments in rio olympics, New Zealand, American, runners, HELP, finish, race, fall, 5000m run, Rio Olympics 2016, Nikki Hamblin, American Abbey D'Agnostino

 

24 वर्षीय एग्नोस्टिनो तत्काल खड़ी हुईं और दौड़ जारी रखने की बजाय वह रुकीं और उन्होंने अपनी विरोधी धावक की मदद को हाथ आगे बढ़ाया। और जब उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि उन्हें टखने की इंजरी हुई है तो उन्होंने उनकी मदद करना जारी रखा।

top moments in rio olympics, inspirational moments in rio olympics, New Zealand, American, runners, HELP, finish, race, fall, 5000m run, Rio Olympics 2016, Nikki Hamblin, American Abbey D'Agnostino

उठने में एग्नोस्टिनो की मदद करतीं निक्की हैम्ब्लिन।

Rio Olympic runners helping each other8

इस रेस में एल्माज अयाना ने 15.04.35 मिनट में दौड़ पूरी कर जीत दर्ज की, और एग्निस्टिनो जिन्होंने दौड़ना जारी रखा था 16.43 मिनट में दौड़ पूरी की।  हालांकि टखने की गंभीर चोट के चलते हैम्ब्लिन दौड़ नहीं सकीं।

top moments in rio olympics, inspirational moments in rio olympics, New Zealand, American, runners, HELP, finish, race, fall, 5000m run, Rio Olympics 2016, Nikki Hamblin, American Abbey D'Agnostino

फिनिश लाइन पर हैम्ब्लिन एग्नोस्टिनो का इंतिजार कर रही थीं। यहां पर दौनों धावकों ने एक दूसरे को गले लगाया।

top moments in rio olympics, inspirational moments in rio olympics, New Zealand, American, runners, HELP, finish, race, fall, 5000m run, Rio Olympics 2016, Nikki Hamblin, American Abbey D'Agnostino

इसके बाद मेडिकल टीम घायल एग्नोस्टिनो को व्हीलचेयर पर ले गई। हालांकि तकलीफ में होने के बावजूद उन्होंने हैम्ब्लिन को एक प्यारी सी मुस्कान के साथ विदा किया। इसके बाद एग्नोस्टिनो को एमआरआई स्कैन के लिए ले जाया गया।

top moments in rio olympics, inspirational moments in rio olympics, New Zealand, American, runners, HELP, finish, race, fall, 5000m run, Rio Olympics 2016, Nikki Hamblin, American Abbey D'Agnostino

हैम्बलिन ने कहा, “जब मैं जमीन पर गिरी तो मुझे लगा कि क्या हो रहा है मैं जमीन पर क्या कर रही हूं। और तभी एक हाथ मेरे कंधे पर था और कोई मुझसे कह रहा था उठो, उठो, हमें रेस जीतनी है।