रियो ओलंपिक 2016 में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक को हरियाणा की राज्य सरकार की तरफ से दिए जाने वाले तोरफों का एलान कर दिया गया है। हरियाणा सरकार साक्षी मलिक को 2.5 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देगी। दरअसल, हरियाणा सरकार ने देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए एक नियम बना रखा है। इसमें गोल्ड जीतने वाले को 6 करोड़, सिल्वर जीतने वाले को 4 करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले को 2 करोड़ रुपए मिलते हैं। उसी स्कीम के तहत इन इनाम का ऐलान किया गया है।
इसके अलावा साक्षी को रेलवे से भी पैसे मिलने की उम्मीद है। साक्षी इस वक्त रेलवे में काम करती हैं और रेलवे की तरफ से कहा गया है कि वह गोल्ड जीतने वाले को 1 करोड़, सिल्वर जीतने वाले को 75 लाख और कांस्य जीतने वाले को 50 लाख रुपए देगी। इसके साथ ही सुल्तान बने सलमान खान ने भी ऐलान किया था कि वह ओलंपिक में गए खिलाड़ियों को 1,01,000 रुपए का चेक देंगे। साक्षी हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं। 23 साल की साक्षी ने 2014 में ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। सक्षी ने 2014 में ही एशियन गेम्स में भी कांस्य पदक जीता था।
सक्षी मलिक ने महिला कुश्ती की 58 किग्रा स्पर्धा में रेपेचेज के जरिये कांस्य पदक जीतकर रियो ओलंपिक खेलों में भारत को पदक तालिका में जगह दिला दी। 11 दिन की मायूसी के बाद भारतीय प्रशंसकों को गुरुवार सुबह जश्न मनाने का मौका मिला। साक्षी ने कांस्य पदक के मुकाबले में खराब शुरूआत से उबरते हुए किर्गिस्तान की ऐसुलू ताइनीबेकोवा को 8-5 से शिकस्त देकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता।
Read Also: कांस्य पदक जीतने पर भावुक हुईं साक्षी मलिक, बोलीं- मेरी 12 साल की तपस्या रंग लाई