भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर रियो ओलंपिक की वोल्ट फाइनल्स स्पर्धा के क्वालीफायर में छठे स्थान पर रहने के बाद फाइनल की दौड़ में बन हुई है। तिपुरा की करमाकर ओलंपिक खेलने वाली पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट है। दो प्रयासों के बाद 14.850 अंक बनाने के लिए करमाकर को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पड़ा। उसने पहले प्रयास में कठिनाई में 7.000 और प्रदर्शन में 8.1 अंक बनाए थे। दूसरे प्रयास में कठिनाई में उसका स्कोर 6.000 रह गया।

वह वोल्ट में छठे स्थान पर रही जबकि दो और सब डिवीजन अभी बाकी है। इसमें शीर्ष आठ खिलाड़ी फाइनल खेलेंगे। अन्य रूटीन में दीपा ने संतुलन के 12 . 866 अंक बनाए। फ्लोर व्यायाम में उसे 12.033 अंक मिले। वह ओवरआल अंकों में अभी 27वें स्थान पर है। सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर वाले आठ जिम्नास्ट व्यक्तिगत वर्ग में भाग लेंगे।

Rio olympics 2016 से जुड़ी तमाम खबरों के लिए क्लिक करें