भारत की युवा गोल्फर अदिति अशोक ने शनिवार (20 अगस्त) को यहां रियो ओलंपिक की महिला गोल्फ की स्पर्धा में अंतिम दिन पांच ओवर 76 कार्ड के कारण संयुक्त 41वें स्थान पर रहीं। अदिति ने पहले दो दिन 68, 68 का कार्ड खेला था और शीर्ष आठ में बनी रही थी। लेकिन इसके बाद तीसरे दिन उन्होंने 79 का कार्ड खेला। यह 18 वर्षीय गोल्फर छह महीने पहले ही पेशेवर हुई है, वह आज (शनिवार, 20 अगस्त) कोई बर्डी नहीं बना सकी। अदिति ने तीन बोगी और एक डबल बोगी कर दी जिससे उनका स्कोर सात सात ओवर 291 का रहा।

इनबी पार्क 16 अंडर 268 के कुल स्कोर से 1904 के बाद व्यक्तिगत गोल्फ स्वर्ण पदक हासिल करने वाली पहली महिला गोल्फर बन गयी। लिडिया ने 11 अंडर के कुल स्कोर से रजत पदक जबकि चीन की शनशान फेंग ने 10 अंडर के स्कोर से कांस्य पदक अपने नाम किया।